1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Study: अगर अपने रिश्ते को करना है मजबूत, तो बातचीत में इस एक शब्द का ज़रूर करें प्रयोग

Study: अगर अपने रिश्ते को करना है मजबूत, तो बातचीत में इस एक शब्द का ज़रूर करें प्रयोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2019 08:19 am IST,  Updated : Feb 22, 2019 08:19 am IST

एक अध्ययन में सामने आया है कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कपल्स को 'मैं' की जगह 'हम' शब्द का प्रयोग करना चाहिए।

Tips for good relationship- India TV Hindi
Tips for good relationship

प्यार का रिश्ता बहुत नाज़ुक होता है। इसे संभालने के लिए कपल्स को काफी मुशक्कत करनी होती है। चाहे प्रेमी जोड़ा हो या शादीशुदा- प्यार की गाड़ी दोनों को खींचनी पड़ती है। यह डोर इतना नाज़ुक होता है कि छोटा सा झटका भी इसे हिला सकता है। यूं तो कपल्स को एक-दूसरे से बात करते समय संकोच नहीं करना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना चाहिए कि आप कुछ ऐसा न बोल दें, जिससे सामने वाले को दुख पहुंचे।

एक अध्ययन में सामने आया है कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कपल्स को 'मैं' की जगह 'हम' शब्द का प्रयोग करना चाहिए। यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हुआ है। रिसर्च के मुताबिक, 'मैं' की जगह 'हम' शब्द का प्रयोग करने वाले लोग अपने रिश्ते में ज्यादा खुश रहते हैं।

5000 लोगों पर हुआ रिसर्च

यह रिसर्च 5000 लोगों पर किया गया। इसमें उन लोगों के बर्ताव, रिलेशनशिप में उनकी खुशी और मेंटल हेल्थ की जांच की गई।

रिजल्ट

इस रिसर्च में यही बात सामने आई कि जो कपल अपनी बातचीत में 'हम' शब्द का प्रयोग करते हैं, वो रिश्ते में ज्यादा खुश होते हैं। दरअसल, 'हम' शब्द का प्रयोग यह दिखाता है कि पार्टनर एक-दूसरे का हर बात में साथ देते हैं और वो एक साथ ज़िंदगी बिताकर खुश हैं।

Also Read:

शादी से पहले दिमाग में आते है ये अजीबो-गरीब सवाल, आप पहले ही जान लें

ज्यादातर भारतीय आजकल 'एक्स्ट्रा मैरीटल डेटिंग प्लेटफॉर्म' का कर रहे हैं यूज, पढ़िए पूरी खबर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल