1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. किस डे: यह है दुनिया का एकलौता कपल, जिसने इतने घंटो तक किया Kiss

किस डे: यह है दुनिया का एकलौता कपल, जिसने इतने घंटो तक किया Kiss

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2019 02:41 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:17 pm IST

Rose Day(रोज डे), Propose Day(प्रपोज डे), Chocolate Day(चॉकलेट डे), Teddy Day(टेडी डे), Promise Day(प्रॉमिस डे) के बाद आज है kiss day(किस डे)। आज किस डे पर जानिए कुछ ऐसी दिलचस्प बातें

kiss day 2019- India TV Hindi
kiss day 2019

नई दिल्ली: Rose Day(रोज डे), Propose Day(प्रपोज डे), Chocolate Day(चॉकलेट डे), Teddy Day(टेडी डे), Promise Day(प्रॉमिस डे) के बाद आज है kiss day(किस डे)। आज किस डे पर जानिए कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जिसे जानकर आपको भी इस दिन को लेकर बेताबी बढ़ जाएगी। किस डे पर आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। आज आपको बताते हैं ऐसे कपल के बारे में जिन्होंने दुनिया में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस कपल ने 58 घंटा, 35 मिनट और 58 सेकेंड तक किस किया। यह कपल थाईलैंड के रहने वाले हैं और इन्होंने विश्व में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सिर्फ इतना ही नहीं इन्होंने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड' में अपना नाम दर्ज करवाया है। 

इस कपल का नाम है Ekkachai Tiranarat and Laksana Tiranarat, किस डे पर इस कपल के बारे में आपको बहुत सी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। दोनों ने 58 घंटे तक एक दूसरों को किस किया सिर्फ इतना ही नहीं। किस करने के दौरान बीच-बीच में उन्हें साइड से क्रोल्ड ड्रींक और पेयजल दिया गया।

 

फ्रेंच किस: जब भी किस की बात होती है तो उसमें फ्रांस के लोगों की बात हमेशा होती है। कहते हैं एक पैशन से भरी किस कैसे की जाती है ये फ्रांस के लोगों से सीखना चाहिए। हालांकि फ्रेंच किस के पीछे जो थ्योरी है वो दुर्लभ थ्योरियों में से एक है। इस थ्योरी को फ्लोरेंटाइन किस के नाम से भी जाना जाता है। कहते है प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, जब अमेरिकी और ब्रिटिश सेना यूरोप से लौटी तो उन्होंने अपनी पत्नियों को बहुत भावुक तरीके से किस किया। इससे लोगों को विश्वास हो गया कि फ्रांस के लोगों ने किस करने में महारथ हासिल की हुई है।

Kiss का डर: एक तरफ जहां कुछ लोग kiss के जरिए अपना प्यार बेहतर तरीके से जता पाते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किस से डरते हैं। लोगों के इस डर को Philemaphobia भी कहा जाता है। सबसे ज्यादा ये डर पहली बार किस करने वालों में देखा जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस बात से डरते हैं कि किस करने से उनके मुंह में 80 मिलियन जर्म्स घुस सकते हैं और उन्हें बीमार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Isn't It Romantic के प्रीमियर में पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा दिखीं स्टनिंग अवतार में, देखें तस्वीरें

Bahu to Diva: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिना खान इस तरह खुद को रखती हैं फिट

गर्भनिरोधक गोलियां लेने वाली महिलाओं में मां न बन पाने के साथ-साथ हो सकती है ये खतरानाक बीमारियां: स्टडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल