1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. झगड़े से यौनेच्छा में आती है गिरावट

झगड़े से यौनेच्छा में आती है गिरावट

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2015 04:11 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 04:12 pm IST

लंदन: यदि आप विवाहित हैं और समय के साथ यौन गतिविधियों में रुचि घटती जा रही है, तो चकित होने की जरूरत नहीं है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, विवाहित जीवन शुरू करने के 12

झगड़े से यौनेच्छा में...- India TV Hindi
झगड़े से यौनेच्छा में आती है गिरावट: अध्ययन

लंदन: यदि आप विवाहित हैं और समय के साथ यौन गतिविधियों में रुचि घटती जा रही है, तो चकित होने की जरूरत नहीं है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, विवाहित जीवन शुरू करने के 12 महीने के भीतर घरेलू झगड़ों और तीखी बहसों की वजह से दंपति के बीच यौन गतिविधियां घट जाती हैं। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि बच्चे यौन गतिविधियों में इस गिरावट की वजह नहीं होते हैं।

ये भी पढें-  जानें क्यों महिलाओं को धोखा देते हैं पुरुष


यदि दंपति आपस में संवाद करें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझें तो फिर से उनके बीच यौन गतिविधि समय के साथ बढ़ सकती है।
जर्मनी के म्यूनिख में स्थित लुडविग मैक्समीलियन विश्वविद्यालय की अध्ययन लेखिका क्लाउडिया स्किमिडबर्ग ने कहा, "हमने पाया कि संबंध के प्रथम वर्ष में यौन संतुष्टि में इजाफा हुआ और उसके बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई।" शोधार्थियों ने इस अध्ययन में 25 से 41 वर्ष के करीब तीन हजार प्रतिभागियों के जवाब इकट्ठा किए।

लेखिका के मुताबिक, अध्ययन में यह भी पता चला कि बच्चे दंपत्ति के बीच यौन गतिविधियों में गिरावट की कोई वजह नहीं होते। यह अध्ययन शोध पत्रिका, आर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर में प्रकाशित हुआ है।

ये भी पढें-  लड़कियों के सोने के तरीके़ में छुपा है उनकी पसंद का लड़का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Sex