1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. मरने के बाद भी ख्याल रखता है आपका 'जीवनसाथी'

मरने के बाद भी ख्याल रखता है आपका 'जीवनसाथी'

 Written By: IANS
 Published : Feb 02, 2016 02:40 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 02:41 pm IST

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में आपको अकेला छोड़कर चला गया आपका जीवनसाथी मृत्यु के बाद भी आपका खयाल रखता है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार मृत्यु के बाद भी जीवनसाथी (चाहे वह पती हो या पत्नी) की आदतें आपके साथ जुड़ी रहती हैं जो अपके जीवन के बेहतर बनाती हैं।

relationship- India TV Hindi
relationship

न्यूयार्क: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में आपको अकेला छोड़कर चला गया आपका जीवनसाथी मृत्यु के बाद भी आपका ख्याल रखता है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार मृत्यु के बाद भी जीवनसाथी (चाहे वह पती हो या पत्नी) की आदतें आपके साथ जुड़ी रहती हैं जो अपके जीवन के बेहतर बनाती हैं।

इस अध्ययन की मुख्य शोधार्थी अमेरिका के एरिजोना यूनिवर्सिटी की काइली बुरासा के अनुसार, "ऐसे व्यक्ति जो हमारे दिल के सबसे निकट होते हैं, मृत्यु के बाद भी हमारे जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते रहते हैं।" यह अध्ययन बताता है कि दंपति में से अगर किसी एक साथी की मत्यु हो जाती है तो भी दूसरे जीवित साथी के साथ उसका संबंध किसी जीवित दंपति जैसा ही मजबूत होता है।

इन शोधार्थियों ने 'मल्टीनेशनल स्टडी ऑफ हेल्थ, एजिंग एंड रिटायरमेंट इन यूरोप' द्वारा एक वृहत परियोजना के तहत 18 यूरोपीय देशों और इजरायल में 80 हजार वृद्धों पर किए जा रहे अध्ययन के आंकड़ों का अध्ययन किया।

इस अध्ययन में विशेष तौर पर शोधार्थियों ने ऐसे 546 व्यक्तियों से संबंधित आंकड़ों की जांच की, जिनके एक साथी की अध्ययन के दौरान ही मृत्यु हुई थी। इसके अलावा 2,566 ऐसी जोड़ियों से संबंधित आंकड़ों की भी जांच की गई, जिनमें दोनों ही साथी जीवित हैं। अध्ययन के दौरान किसी एक साथी की मृत्यु के बाद भी जीवित साथी में एक-दूसरे के प्रति परस्पर-निर्भरता जैसी स्थिति पाई गई।

बुरासा और उनके साथी यह देखकर चकित हो गए कि यह परस्पर-निर्भरता किसी एक साथी के मरने के बाद भी कायम रहती है। बुरासा के अनुसार, "अगर हम किसी को प्यार करते हैं और उसे खो देते हैं, तो प्रभाव के रूप में ही सही लेकिन वह हमारे साथ रहते हैं।" इस शोध को पत्रिका 'साइकोलॉजिकल साइंस' में प्रकाशित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल