1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अगर आप को है एडवेंचर का शौक, तो जाएं दिल्ली के आसपास इन जगहों पर

अगर आप को है एडवेंचर का शौक, तो जाएं दिल्ली के आसपास इन जगहों पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2016 03:57 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 06:54 am IST

हम आज आपको ऐसी दुनिया में लेकर जाएगें जहां जाकर आप अपनी सभी तमन्नाओ को पूरा कर सकते है। जिन जगहों का हम जिक्र करने जा रहे है वहां आप रॉक क्लाइम्बिंग, रेत में स्कूटर, पैराग्लाइडिंग जैसे.....

ballon- India TV Hindi
ballon

लाइफस्टाइल: अगर आप एडवेंचर के शौकीन है और आप अपनी छुट्टियों में कही घूमने की सोच रहे है। आपको लगता है कि एडवेंचर और खूबसरती सिर्फ विदेशों में है, लेकिन आपको बता दें कि वंहा से भी खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर जगह अपने भारत में ही है।

ये भी पढ़े

जहां आप एक बार जाएगें तो वहां कि खूबसूरती को देखकर आपका वहां से आने का मन नही करेगा। भारत की राजधानी दिल्ली के आसपास ऐसी जगहें है। जहां पर विदेशी पर्यटक भी यहां की संस्कृति और खूबसूरती और एडवेंचर के लिए खीचें चले आते है। भारत में भी विदेशों की तरह उल्लास, उत्सव वाला माहौल बना रहता है।

 चाहें आप किसी भी समय किसी भी जगह जाएं। आप अपनी लाइफ को अगर एडवेंचर से भरपूर करना चाहते है साथ ही स्पोर्टस के बहुत शौकीन है, तो हम आज आपको ऐसी दुनिया में लेकर जाएगें जहां जाकर आप अपनी सभी तमन्नाओ को पूरा कर सकते है।

जिन जगहों का हम जिक्र करने जा रहे है वहां आप रॉक क्लाइम्बिंग, रेत में स्कूटर, पैराग्लाइडिंग जैसे बहुत सी चीजे कर सकते है। जानिए दिल्ली के आसपास ऐसी कौन सी जगहें है।

जैसलमैर

जैससमैर को गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। ये जगह दिल्ली से 478 किलोमीट दूर है। यहां आपको रेतीले रेत में टैक्टर बाइक की सवारी भी मिलेगी। जो की आपके लिए बेहद रोमांचक होगा। अगर आप स्पोर्ट के शोकीन है तो ये जगह आपके लिए बेहद खास है। यहां आपको रेतीले रेत में गाड़ी को दौड़ाने का मौका भी मिलेगा। ये आपके लिए काफी एडवेंचर भी होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल