1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Monsoon Trip: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान के यह जगह

Monsoon Trip: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान के यह जगह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2018 11:41 pm IST,  Updated : Jul 28, 2018 11:41 pm IST

राजस्थान भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और मशहूर राज्य है यहां पर देश विदेश से घूमने के लिए बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं राजस्थान में आप ऐतिहासिक किले और महल देख सकते हैं जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं आज हम आपको राजस्थान में घूमने के लिए कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी ट्रिप का मजा दोगुना हो आएगा।

rajasthan trip- India TV Hindi
rajasthan trip

नई दिल्ली: राजस्थान भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और मशहूर राज्य है यहां पर देश विदेश से घूमने के लिए बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं राजस्थान में आप ऐतिहासिक किले और महल देख सकते हैं जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं आज हम आपको राजस्थान में घूमने के लिए कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी ट्रिप का मजा दोगुना हो आएगा।

राजस्थान का सबसे बड़ा शहर जयपुर है जिसे 1727 में महाराजा जयसिंह द्वितीय ने बसाया था जयपुर में आप आमेर का किला, बिरला मंदिर, जंतर मंतर, हवा महल, जयगढ़ का किला आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

बिरला मंदिर
बिरला मंदिर

जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है यह बहुत ही खूबसूरत जगह है यहां पर आप मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटाघर, कल्याण सागर, झील आदि देख सकते हैं. यह जगह टूरिस्टों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।(पहली बार कर रहे हैं हवाई सफर, तो ध्यान रखें ये जरुरी बातें)

उम्मेद भवन पैलेस
उम्मेद भवन पैलेस

चित्तौड़गढ़ बैराज नदी के किनारे बसा हुआ है चित्तौड़गढ़ को राजपूतों का ऐतिहासिक गढ़ माना जाता है यहां पर मौजूद रानी पद्मिनी का महल, चित्तौड़गढ़ का किला, विजय स्तंभ, राणा कुंभा का महल बहुत ही खूबसूरत है।(वीकेंड में करें उदयपुर की सैर, इन जगहों पर बिल्कुल न भूलें जाना)

किला
किला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल