Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. पहाड़ों की रानी 'मसूरी': जहां ज़िन्दगी है और सुकून भी... भरपूर एडवेंचर भी

पहाड़ों की रानी 'मसूरी': जहां ज़िन्दगी है और सुकून भी... भरपूर एडवेंचर भी

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jan 15, 2018 09:30 pm IST, Updated : Jan 15, 2018 10:25 pm IST

जिंदगी में काम का अपना महत्‍व होता है और आज की तेज स्‍पीड से भागती जिंदगी में कुछ पल अपने लिए निकालना भी महत्‍वपूर्ण है। इसलिए शहर की भागदौड़ से दूर कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो मसूरी भी एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है।

massoorie- India TV Hindi
massoorie

Prashant Tiwari

घने देवदार पेड़ों से भरपूर घनें जंगलों के बीच से मनोरम पहाडि़यों के बीच से गिरते जलप्रप्रात का सौंदर्य अगर आपको पंसद है और नेचर से संवाद करना और खुद की खोज करने की चाहत आपको है तो घूमने के लिहाज से मसूरी एक अच्‍छा विकल्‍प है। जिंदगी में काम का अपना महत्‍व होता है और आज की तेज स्‍पीड से भागती जिंदगी में कुछ पल अपने लिए निकालना भी महत्‍वपूर्ण है। इसलिए शहर की भागदौड़ से दूर कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो मसूरी भी एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। दिल्‍ली से पास होने के चलते यहां युवा अधिक आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खूबसूरत वादी में ले कर चलते हैं... जहा की हवा..वादियाँ...सुबह..शाम..अपने आप बिलकुल एक मां की तरह कहती हैं की आ जाओ हमारी गोदी में तुम्हे फिर से ऊर्जावान बनाकर भेजूंगी...

 
जी हां मैं बात कर रहा हूं पहाड़ों की रानी कही जाने वाली 'मसूरी' की। जहां ज़िन्दगी है और सुकून भी... जहां एडवेंचर भी हैं और अंतरात्मा को सुकून देने वाली शांति भी..  अब अगर बजट की बात करे तोसस्ती भी हैं और महंगी भी... घूमने के दिन की बात करे तो आप दो दिन में भी घूम सकते हैं.. और चाहे तो दो महीने भी कम पड़  जायेंगे.. इसलिए अगर आप काम से बोर हो गए हो तो इस वीकेंड बैगउठाइये और निकल पड़िए  अपनी ज़िन्दगी की ओर.. और 5000 से भी कम बजट में आप मसूरी घूम कर आ सकते हैं. परिवार के साथ भी आप यहां भ्रमण के लिए आ सकते हैं लेकिन सुरक्षा का ध्‍यान रखना भी बहुत जरूरी है।
 
पहले बात करते हैं की मसूरी में घूमने की कौन कौन सी जगह सबसे खास हैं।
 
गन हिल: मसूरी की दूसरी सबसे ऊॅंची चोटी पर रोप-वे द्वारा जाने का आनंद लें। आप यहाँ  माल रोड पर कचहरी के निकट से होते हुए  पैदल लगभग 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें मसूरी की और जगहों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement