1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण सहित ये डीवाज फॉलो कर रही है ये लेटेस्ट स्टाइलिश ड्रेसेस, क्या आपने भी किया ट्राई

दीपिका पादुकोण सहित ये डीवाज फॉलो कर रही है ये लेटेस्ट स्टाइलिश ड्रेसेस, क्या आपने भी किया ट्राई

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 07:06 pm IST

बॉलीवुड की डीवाज़ जो कपड़े पहन लेती हैं वही फैशन ट्रेंड है। इन सेलेब्स की फैशन ट्रेंड ही आगे जाकर मार्केट वेल्यू डिसाइड करती हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों बी-टाइन डीवाज़ के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। और वो है वन शोल्डर आउटफिट्स है।

Bollywood Divas- India TV Hindi
Bollywood Divas

मुंबई: बॉलीवुड की डीवाज़ जो कपड़े पहन लेती हैं वही फैशन ट्रेंड है। इन सेलेब्स की फैशन ट्रेंड ही आगे जाकर मार्केट वेल्यू डिसाइड करती हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों बी-टाइन डीवाज़ के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। और वो है वन शोल्डर आउटफिट्स है।

आजकल इन बॉलीवुड डीवाज के बीच वन शोल्डर आउटफिट्स काफी पॉपुलर हो रहा है। यहां तक कि ड्रेसेज, टॉप्स साथ ही साथ साड़ी की ब्लाउज़ तक में ये ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है। आपको बता दें कि ऑफ-शोल्डर और कोल्ड शोल्डर पैटर्न के तो अभी तक आपके वॉर्डरोब में भी कई आउटफिट्स शामिल हो गए होंगे। लेकिन अब इन डीवाज़ से इंस्पिरेशन लेते हुए वन-शोल्डर आउटफिट्स आप ट्राय कर सकते हैं।

वन शोल्डर की खासियत यह है कि ये बिना ज्यादा स्किन शो किए सेक्सी लुक पाने का बेहतर तरीका है। आप ये स्टाइल किसी भी आउटफिट में ट्राय कर सकती हैं। दीपिका के मैक्सी ड्रेस के साथ-साथ करिश्मा कपूर की तरह टॉप में या फिर शिल्पा शेट्टी की तरह टॉप में वन शोल्डर काफी एट्रेक्ट करता है।

shilpa shetty
shilpa shetty

फैशन की दुनिया में इस समय जगह बनाई हुई है वन शोल्डर ड्रेसेज ने। यह अभी का हिट ट्रेंड रहा है, जो एक बार फिर इस सीजन में तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। डिजाइनर राजेश प्रधान कहते हैं, हर थोड़े दिनों में एक ऐसा स्टाइल आता है, जो अचानक से ट्रेंड बन जाता है और यह ट्विस्टेड वन शोल्डर डिजाइन भी इसी तरह अचानक से ट्रेंड होने वाले स्टाइल में से एक है। इस ड्रेस को पहनकर आपको स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का ही एहसास होगा। इस ट्रेंड की पॉपु्युलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकती हैं कि यह ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेज तक में छा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल