1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'Color of the Year 2018' बना यह कलर, जल्द अपने वॉर्डरोब में शामिल करें

'Color of the Year 2018' बना यह कलर, जल्द अपने वॉर्डरोब में शामिल करें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 30, 2017 01:00 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 01:31 pm IST

हर साल की तरह न्यू ईयर से पहले 'Color of the Year 2018' चुन लिया गया है। जानना नहीं चाहेंगे कौन सी कलर है।

fashion- India TV Hindi
fashion

नई दिल्ली: हर साल की तरह न्यू ईयर से पहले  'Color of the Year 2018' चुन लिया गया है। जी हां अल्ट्रा वायलेट को 2018 का बेस्ट कलर चुन लिया गया है। जी हां बिना देर समय गवाएं आप अपने वार्डरोब में इस कलर को शामिल करना शुरू कर दें। 

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी Pantone 'Color Of the Year' अनाउंस किया गया। इस साल अल्ट्रा वायलेट को 'Color of the Year 2018' चुना गया है।तो देर किस बात की, आप भी अपने वॉर्डरोब में इस कलर को शामिल करें। साड़ी से लेकर गाउन और लिपस्टिक्स तक, आप हर किसी फैशन आइटम में ये कलर कैरी कर सकती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न, सब आउटफिट्स में ये कलर खूबसूरत लगेगा।

लहंगा

लहंगा
लहंगा

शादी में जा रही हैं तो ये खूबसूरत अल्ट्रा वायलेट लहंगा पहनें। ये कलर हर स्किन टोन पर अच्छा लगेगा।

 कोर्ट

सर्दियों में मौसम में स्टाइलिश लुक के लिए आप ये अल्ट्रा वायलेट कोट पहनें. इसके साथ ज़्यादा ब्राइट कपड़े ना पहनें।

लिपस्टिक

Lipstick
Lipstick

लिपस्टिक में भी ये अल्ट्रा वायलेट कलर बेहद ग्लैमरस लगेगा। अगर आपको अपने लुक से एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो ये लिप कलर चुनें।

फुटवेयर्स

sandal
sandal

सिर्फ आउटफिट्स ही नहीं, फुटवेयर्स में भी आप ये कलर ट्राय कर सकती हैं। अपने पैरों को हाईलाइट करने के लिए ये अल्ट्रा वायलेट स्ट्रैपी हील्स पहनें।

साड़ी

saree
saree

साड़ी में भी ये कलर ग्लैमरस लगेगा. इसके साथ गोल्डन बॉरडर या वर्क अच्छा लगेगा। अगर आप अनारकली कैरी करना चाहती हैं तो इस बार ये अल्ट्रा वायलेट कलर चुनें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल