1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर की ड्रेस को लेकर डिजाइनर ने किया यह बड़ा खुलासा

करीना कपूर की ड्रेस को लेकर डिजाइनर ने किया यह बड़ा खुलासा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 20, 2017 11:22 am IST,  Updated : Dec 20, 2017 11:22 am IST

कई बॉलीवुड दिग्गजों के लिए काम कर चुकीं डिजाइनर तनीया खानुजा का कहना है कि अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपने शरीर के हिसाब से बेहतरीन कपड़े पहनने और अच्छा दिखने की समझ है।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor

नई दिल्ली: कई बॉलीवुड दिग्गजों के लिए काम कर चुकीं डिजाइनर तनीया खानुजा का कहना है कि अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपने शरीर के हिसाब से बेहतरीन कपड़े पहनने और अच्छा दिखने की समझ है। एम.जी. रोड पर मंगलवार को अपना नया स्टोर लॉन्च कर रहीं खानुजा ने कहा, "मुझे लगता है कि करीना कपूर खान उनमें से हैं, जो जानती हैं कि खुद को कैसे पेश करना है और कैसे उत्कृष्ठ दिखना है।

kareena kapoor
Image Source : PTIkareena kapoor

वह अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए किसी भी अवसर या किसी भी पोशाक में फिट होना जानती हैं।" उन्होंने कहा, "करीना के पास इस बात की बेहतरीन समझ है कि उन पर क्या अच्छा लगेगा। जीरो फिगर से शादीशुदा महिला होने और मां बनने तक बहुत-से बदलाव के साथ, उन्हें फैशन-उद्योग में सर्वश्रेष्ठ पोशाक के लिए जाना जाता है, क्योंकि उन्हें अपने शरीरिक बनावट के मुताबिक, खुद को निखारना आता है।"

kareena kapoor
Image Source : PTIkareena kapoor

बता दें कि आज बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे नवाब यानि उनके बेटे तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन है। पटौदी खानदान के सबसे छोटे चिराग़ की पहली सालगिरह पटौदी हाउस में मनाई जा रही है। इस मौके पर सैफ और करीना के सभी करीबी दिल्ली से सटे हरियाणा के पटौदी गांव में मौजूद हैं। तैमूर के 12 महीने के होने पर हम आपको उनकी 12 खास तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिनकी चर्चा पूरे साल होती रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल