1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. 1 अप्रैल के बाद जा रहे हैं ताजमहल के दीदार करने, तो प्लान करने से पहले जान लें ये नया नियम

1 अप्रैल के बाद जा रहे हैं ताजमहल के दीदार करने, तो प्लान करने से पहले जान लें ये नया नियम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 06:04 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 06:05 pm IST

ताजमहल में पर्यटकों का ज्यादा बोझ होने के कारण 1 अप्रैल से नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के अनुसार केवल 3 घंटे ही आप ताजमहल के दीदार कर पाएंगे।

Taj mahal Agra
 - India TV Hindi
Taj mahal Agra  

नई दिल्ली: दुनिया के सात अजूबों में एक विश्व धरोहर ताजमहल को लेकर एक नया बयान आया है। इस बयान के अनुसार ऑनलाइट और ऑफलाइन टिकटों की ब्रिकी बंद कर दी जाएगी। इसका मुख्य कारण था मौसम और खास मौकों पर पर्यटको की संख्या का बढ़ जाना।

मौसम के अनुसार पर्यटकों की संख्या 60 हजार से 70 हजार तक पहुंच जाती थी। इतना ही नहीं वीकेंड और छुट्टियों में यह संख्या और अधिक बढ़ जाती है। जो कि सीआईएसएप के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। इसके साथ ही ताजमहल पर अधिक बोझ पड़ता था। जिसके कारण उसको काफी नुकसान होता था।

इसी के चलते एक नया आदेश आया है कि पर्यटक केवल ताजमहल में सिर्फ 3 घंटे का समय ही बीता पाएंगे। यह नया नियम 1 अप्रैल 2018 से लागू हो जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, 17वीं शताब्दी के स्मारक पर 'मानव भार' को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

एएसआई के सूत्रों ने कहा कि रूपरेखा तैयार की जा रही है क्योंकि टिकटों की जांच के लिए और नए समय के निर्देशों को लागू करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल