1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत की एडवेंचर और खूबसूरती से भरपूर इन जगह में एक बार जरुर जाए

भारत की एडवेंचर और खूबसूरती से भरपूर इन जगह में एक बार जरुर जाए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2015 07:20 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:13 pm IST

नई दिल्ली: अगर आप एडवेंचर को शौकीन है और आप अपनी छुट्टियों में कही घूमने की सोच रहे है। आपको लगता है कि एडवेंचर और खूबसरती सिर्फ विदेशों में है, लेकिन आपको बता दे कि

भारत की इन एडवेंचर और...- India TV Hindi
भारत की इन एडवेंचर और खूबसूरत जगहों में जरुर जाए

नई दिल्ली: अगर आप एडवेंचर को शौकीन है और आप अपनी छुट्टियों में कही घूमने की सोच रहे है। आपको लगता है कि एडवेंचर और खूबसरती सिर्फ विदेशों में है, लेकिन आपको बता दे कि वहा से भी खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर जगह अपने भारत में ही है। जहां आप  एक बार जाएगें तो वहां कि खूबसूरती को देखकर आपका वहां से आने का मन नही करेगा। भारत में ऐसी जगहें है जहां पर विदेशी पर्यटक भी यहां की संस्कृति और खूबसूरती देखने  के लिए खीचे चले आते है। भारत में भी विदेशों की तरह उल्लास, उत्सव वाला माहौल बना रहता है।  चाहें आप किसी भी समय किसी भी जगह जाएं। यदि आप भी भारत की खूबसूरती को और नजदीक से देखना और महसूस करना चाहते है तो इन जगहों में एक बार जरुर जाइए। जानिए भारत के खूबसूरत और एडवेंचर से भरपूर जगहों के बारें में।

ये भी पढ़े- ये है भारत की सबसे खूबसूरत रेल यात्रा

मेहरानगढ़, जोधपुर

राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर जोधपुर जिसे हम सनसिटी के नाम से जानते है। यही पर 150 मीटर ऊंची पहाड़ी में मेहरानगढ़ किला है। माना जाता है कि यह 500 साल पुराना है। इस किलें में सात गेट है। जहां पर आप दूसरे गेट में गोले बारूद के निशान भी देख सकते है जो अग्रेजों से युद्ध के समय चलाए गए थे। यह किला मोती महल, फूल महल, शीश महल और झांकी महल जैसे सुंदर महलों के लिए भी फेमस है। यहां पर आप ऊंट और हाथी की सवारी, डर्ट बाइकिंग और पहाड़ों पर घूम सकते हैं। दिवाली के दिनों में यहां कि रौनक ही अलग होती है। यहां कि यजावट और लोगों का उल्लास देखकर आप यही के हो जाएगे। साथ ही यहां पर आप राजपूतों के ऐतिहासिक स्थल और रेगिस्तान के नज़ारे और फिल्मों की शूटिंग भी दिखे जिसका खूबसूरती देख आप वाह कर उठेगे। आप यहां पर बस या ट्रेन या फिर खुद की गाड़ी से जा सकते है।

ये भी पढें- स्विट्जरलैंड घूमनें के लिए भारतीय पर्यटक की संख्या में हो रहा इजाफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल