1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत के 5 पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने से मिलती है मोक्ष

भारत के 5 पवित्र सरोवर, जहां स्नान करने से मिलती है मोक्ष

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 02:55 pm IST

माना जाता है कि यह सरोवर कोई आम सरोवर नहीं। बल्कि यहां स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह पवित्र स्थल आज के समय में पर्यटन का केंद्र बन गए है। जानिए इन पवित्र सरोवरों के बारें में।

pushkar
pushkar

पुष्कर सरोवर
राजस्थान में अजमेर शहर से 14 किलोमीटर दूर पुष्कर झील है। दुनिया का इकलौता ब्रह्माजी का मंदिर यहीं पर बना है। पुराणों में इसके बारे में विस्तार से उल्लेख मिलता है। यह कई प्राचीन ऋषियों की तपोभूमि भी रहा है। यहां विश्व का प्रसिद्ध पुष्कर मेला लगता है, जहां देश-विदेश से लोग आते हैं। पुष्कर की गणना पंच तीर्थों में भी की गई है।  

पुष्कर के उद्भव का वर्णन पद्मपुराण में मिलता है। कहा जाता है कि ब्रह्मा ने यहां आकर यज्ञ किया था। पुष्कर का उल्लेख रामायण में भी हुआ है। विश्वामित्र के यहां तप करने की बात कही गई है। इस सरोवर को लेकर एक यह मान्यता भी प्रचलित है कि भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ का श्राद्ध भी यहीं पर किए थे।

झील की उत्पत्ति के बारे में किंवदंती है कि ब्रह्माजी के हाथ से यहीं पर कमल पुष्प गिरने से जल प्रस्फुटित हुआ जिससे इस झील का उद्भव हुआ। यह मान्यता भी है कि इस झील में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है। झील के चारों ओर 52 घाट व अनेक मंदिर बने हैं। इनमें गऊघाट, वराहघाट, ब्रह्मघाट, जयपुर घाट प्रमुख हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और सरोवरों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल