1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अयोध्या से लेकर उज्जैन और बदरीनाथ तक, इन धार्मिक यात्राओं की ओर बढ़ रहा है लोगों का रुझान

अयोध्या से लेकर उज्जैन और बदरीनाथ तक, इन धार्मिक यात्राओं की ओर बढ़ रहा है लोगों का रुझान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 23, 2024 12:35 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 12:35 pm IST

Famous Religious Tourist Places: आजकल धार्मिक यात्राओं पर जाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या से लेकर उज्जैन और बदरीनाथ तक लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले धार्मिक प्लेस हैं। इसके अलावा कई नए टूरिस्ट प्लेस हैं जो लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।

टूरिस्ट- India TV Hindi
टूरिस्ट Image Source : FREEPIK

पिछले कुछ सालों में भारत में यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खासतौर से 2019 के बाद से धार्मिक यात्राओं को लेकर लोगों के बीज क्रेज बढ़ रहा है। हाल ही में अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के बाद से लोगों के बीच सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला धार्मिक स्थल बन गया है। मेकमाईट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट के आंकड़ों की मानें तो अयोध्या, उज्जैन और बदरीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों के बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा जानकारी हासिल की है।

करीब 10 करोड़ एक्टिव यूजर्स के द्वारा सर्च किए गए डेटा के आधार पर ये जानकारी शेयर की गई है। जिसमें कोरोना महामारी यानि 2019 के बाद से एक साल में तीन से ज्यादा धार्मिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। इस डेटा के आधार पर 2021 की तुलना में 2023 में 97 प्रतिशित ज्यादा लोगों ने धार्मिक यात्राएं की हैं। इसमें छोटे शहरों के लोगों में धार्मिक यात्राएं करने का रुझान काफी बढ़ा है। 

अयोध्या है टॉप सर्च वाला धार्मिक स्थल

रामलला की नगरी अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में करीब 585 प्रतिशत की वृद्ध हुई है। इसके अलावा महाकाल की नगरी उज्जैन को लेकर 359 प्रतिशत और बदरीनाथ को लेकर 343 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

ऊटी और मुन्नार बन रहे हैं लोगों की पसंद

वहीं इस डेटा के आधार पर पता चला है कि वीकेंड में घूमने वाले लोगों ने इस बार जिम कॉर्बेट के बारे में भी काफी सर्च किया है। साल 2022 के मुकाबले 131 प्रतिशत इस टूरिस्ट प्लेस के बारे में लोगों ने सर्च किया है। ऊटी और मुन्नार जैसे टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में भी लोगों की रुचि काफी बढ़ी है। 

इन देशों में घूमने का बढ़ा क्रेज

बात करें इंटरनेशनल ट्रिप्स की तो दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर को पिछले 3 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लंबी दूरी की विदेश यात्राओं में लंदन, न्यूयॉर्क और टोरंटो सबसे टॉप पर हैं। वहीं पारिवारिक यात्राओं में 2022 की तुलना में 2023 में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल