1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Eid al-Adha 2022: बकरीद पर पर्यटकों के लिए ताजमहल का दीदार हुआ बिल्कुल मुफ्त, जानिए टाइमिंग

Eid al-Adha 2022: बकरीद पर पर्यटकों के लिए ताजमहल का दीदार हुआ बिल्कुल मुफ्त, जानिए टाइमिंग

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 10, 2022 12:38 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 12:38 pm IST

आज बकरीद मनाई जा रही है। सभी बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। लोग बकरों की खरीद-फरोख्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में ताजमहल का दीदार करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Taj Mahal- India TV Hindi
Taj Mahal Image Source : FREEPIK

Eid al-Adha 2022: ताजमहल के दीदार करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। 10 जुलाई रविवार को यानी की बकरीद पर ताजमहल के दीदार के लिए आपको कोई  टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। 

एएसआई ने बकरीद (ईद उल जुहा) के अवसर पर ताजमहल में एंट्री फ्री कर दी है। 

Taj Mahal
Image Source : FREEPIKTaj Mahal

आज ताजमहल परिसर में प्रवेश प्रात: सात बजे से प्रात: 10 बजे तक मात्र तीन घंटे के लिए ही निशुल्क रहेगा। सिर्फ शाही मस्जिद में नमाज अदा करने वाले ताजगंज के स्थानीय नमाजियों को ही सिर्फ दो घंटे के लिए ताजमहल में फ्री एंट्री दी जाती है।

आज बकरीद मनाई जा रही है। सभी बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। लोग बकरों की खरीद-फरोख्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में ताज का दीदार करने वालों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) में अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि यह छूट नमाजियों और गैर नमाजियों दोनों के लिए होगी।  

Taj Mahal
Image Source : FREEPIKTaj Mahal

बता दें - ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुलता है। वहीं शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। ताजमहल में एंट्री के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, जबकि सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपये का टिकट है। लेकिन बकरीद के खास मौके पर किसी को कोई भी पैसे देने की जरूरत नहीं है। 

ये भी पढ़िए -

Mumbai: मानसून के दस्तक देते ही मुंबई के 'मरीन ड्राइव' का नजारा हुआ सुहाना

Anupama Spoiler : अनुपमा से छिन जाएगा उसका सुहाग? अनुज होगा जानलेवा हमले का शिकार !

Payal Rohatgi -Sangram Singh Wedding : पायल-संग्राम ने लिए सात-फेरे, देखिए शादी की लेटेस्ट तस्वीरें

Gaurav Taneja Arrest: यूट्यूबर गौरव तनेजा को नोएडा मेट्रो में बर्थडे मनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल