1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. केदारनाथ बाबा के दर्शन करना चाहते हैं तो ऑफिस से कितने दिन की छुट्टी लेने पर काम बन जाएगा

केदारनाथ बाबा के दर्शन करना चाहते हैं तो ऑफिस से कितने दिन की छुट्टी लेने पर काम बन जाएगा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 22, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 02:44 pm IST

Delhi To Kedarnath Trip Days: केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। अगर आप बाबा केदार के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें आफिस से कितने दिन की छुट्टी लेनी पड़ेगी। दिल्ली से केदारनाथ जाने आने में कितना समय लगेगा। यहां मिलेगी पूरी जानकारी।

दिल्ली से केदारनाथ जाने में कितना समय लगेगा- India TV Hindi
दिल्ली से केदारनाथ जाने में कितना समय लगेगा Image Source : PTI

बाबा केदारनाथ के कपाट आज से खुल गए हैं। केदारनाथ के पहले दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और सभी ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। अब अगले 6 महीने तक यानि नवंबर तक आप केदारनाथ के दर्शन कर सकते हैं। अगर इस बार आप भी केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें ऑफिस से कितने दिन की छुट्टी लेनी पड़ेगी। दिल्ली से केदारनाथ जाने में कितना समय लगेगा और केदारनाथ आने जाने में कुल कितने दिन लगेंगे। आइये जानते हैं पूरा प्लान और केदारनाथ कैसे पहुंच सकते हैं?

दिल्ली से केदारनाथ जाने आने में कितने दिन लगेंगे?

दिल्ली से केदारनाथ के दर्शन जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप 3-4 दिन से लेकर 7 दिन में पूरी यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि जाने आने का समय आपके वाहन और रोड पर काफी निर्भर करता है। दिल्ली से केदारनाथ के दर्शनों के लिए बस, ट्रेन, कार और हेलीकॉप्टर की सुविधा है। आप कैसे जा रहे हैं उससे जाने-आने का समय निर्धारित होता है।

दिल्ली एनसीआर से केदारनाथ कैसे पहुंचें?

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम या गाजियाबाद से केदारनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको ऋषिकेश या हरिद्वार जाना होगा। दिल्ली से ऋषिकेश 253 किलोमीटर की दूरी है जिसे आप कार या टैक्सी से 4 घंटे में पूरी कर सकते हैं। ऋषिकेश से गौरी कुंड करीब 202–216 किलोमीटर है। ऋषिकेश से गौरीकुंड कार से पहुंचने में करीब 7 से 10 घंटे का समय लग सकता है। गौरी कुंड से केदारनाथ मंदिर का ट्रैक करीब 18 किलोमीटर का है। आपको यहां से ट्रैकिंग करते हुए या खच्चर और पालकी से जाना होगा। इस ट्रैकिंग में करीब 10 घंटे का समय लगता है। 

दिल्ली के केदारनाथ हेलीकॉप्टर से कैसे जाएं?

अगर हैलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं तो IRCTC की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए heliyatra.irctc.co.in पोर्टल पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। 22 अप्रैल से पहले चरण की यात्रा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आपको गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेलीकॉप्टर की सेवा मिल सकती है। ऋषिकेश से गुप्तकाशी की दूरी 178 किलोमीटर है, आप रोड से 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां से 15-20 मिनट का समय हेलीकॉप्टर से लगता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल