1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. लक्षद्वीप घूमने के लिए लेना होता है परमिट, जान लें क्या हैं नियम और कुल कितना होगा खर्चा

लक्षद्वीप घूमने के लिए लेना होता है परमिट, जान लें क्या हैं नियम और कुल कितना होगा खर्चा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 13, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 08:11 pm IST

Lakshadweep Tour Package: मालदीव बॉयकॉट के मुद्दे के बाद अब लोग लक्षद्वीपल घूमने का प्लान करने लगे हैं। लेकिन यहां जाना इतना आसान नहीं है। जान लें लक्षद्वीप जाने के नियम, परिमिट, फ्लाइट और खर्चा कितना होगा।

lakshadweep- India TV Hindi
लक्षद्वीप Image Source : SOCIAL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद टूर और ट्रैवल कंपनियों काफी एक्टिव हो गई हैं। घूमने फिरने के शौकीन लोगों के बीच भी लक्षद्वीप (Lakshadweep Tour) को लेकर खासी दिलचस्‍पी पैदा हो गई है। टूरिज्‍म सेक्‍टर्स लेकर ट्रैवल कंपनियां लक्षद्वीप के लिए नए-नए ऑफर दे रही हैं। बीच लवर्स और वॉटर स्पोर्सट्स को लेकर एक्साइडेट रहने वाले लोगों के लिए लक्षद्वीप शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें यहां के खास नियम और घूमने में आपका कितना पैसा खर्च होगा। 

दरअसल लक्षद्वीप जाना आसान नहीं है। यहां जाने के लिए आपको परमिट लेना पड़ता है। कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानना जरूरी है। साथ ही आपके होटल, फ्लाइट और यहां घूमने में कितना खर्चा आएगा ये सब आपको पहले जान लेना चाहिए। क्योंकि अगर आपके पास लक्षदीप का परमिट नहीं है और आप घूमने चले गए हैं तो परेशानी खड़ी हो सकती है।

लक्षदीप जाने का नियम?

1967 में लक्षद्वीप, मिनिकॉय और अमीनदीवी द्वीप के लिए कुछ नियम कानून बनाए गए थे। इसके तहत यहां जाने वाले लोगों को एंट्री और रुकने के लिए परमिट लेना पड़ता है। सरकारी आधिकारियों, सैनिकों और द्वीप पर काम करने वाले लोगों और परिजनों को परमिट की जरूरत नहीं होती है। अगर आप विदेश पर्यटक हैं तो आपके पास भारत का वैध पासपोर्ट और भारतीय वीजा होना जरूरी है।

परमिट लेने के लिए कितना आएगा खर्च?

लक्षद्वीप पर्यटन (Lakshadweep Travel) की ऑफिशियल वेबसाइज के मुताबिक, एंट्री परमिट फॉर्म ऑनलाइन भरा जा सकता है। इस फॉर्म को प्रशासक के पास जमा करना जरूरी है। फॉर्म का आवेदन शुल्क 50 रुपये है। 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए 100 रुपये फीस है और 18 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों के लिए 200 रुपये एक्‍स्‍ट्रा चार्ज है। 

पुलिस से भी लेनी होगी परमिशन

लक्षद्वीप जाने के लिए आपको अपने संबंधित जिले के पुलिस आयुक्त से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेना जरूर होगा। इसके साथ ही आपके पास 3 पासपोर्ट साइज की फोटो, आईडी कार्ड (आधार) की सेल्फ अटैस्ट कॉपी देनी होगी।

लक्षद्वीप जाने में कितना खर्च आएगा?

ट्रैवल कंपनी मेक माई ट्रिप ने हाल ही में लक्षद्वीप को लेकर कई पैकेज ऑफर किए हैं। अगर आप दिल्‍ली एनसीआर से लक्षद्वीप (Delhi-Lakshadweep Tour Package) जाने का प्लान कर रहे हैं तो 5 दिन और 4 रात का पैकेज आपको मिल जाएगा। जिसकी कीमत 25 से 50 हजार रुपये के आसपास है। इसका शुरुआती पैकेज 20 हजार का है। लक्षद्वीप जाने के लिए पहले आपको कोच्चि पहुंचना होगा। इसके बाद आपको लक्षद्वीप की राजधानी अवरत्ती एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की टिकट करानी होगी। अवरत्ती द्वीप पहुंचने पर आपको नाव, शिप या हेलिकॉप्टर से लक्षद्वीप जाना होगा।

लक्षद्वीप में कहां रुकें?

लक्षद्वीप में आपको शानदार होटल, रिसॉर्ट और हट हाउट मिल जाएंगे। यहां आप क्रूज पर नाइट स्पैंड कर सकते हैं। यहां कई शानदार कॉटेज हैं जहां आप बीच और सीनिक ब्यूटी को इंजॉय कर सकते हैं। 

बिना पासपोर्ट या वीजा के इन देशों की यात्रा कर सकते हैं, देखिए इस लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल