1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. बिना पासपोर्ट या वीजा के इन देशों की यात्रा कर सकते हैं, देखिए इस लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं

बिना पासपोर्ट या वीजा के इन देशों की यात्रा कर सकते हैं, देखिए इस लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 11, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 04:40 pm IST

Visa Passport Free Countries For Indians: विदेश घूमने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन वीजा और पासपोर्ट के चक्कर में कई बार ये सपना ही रह जाता है। आज हम आपको ऐसे देशों की लिस्ट बता रहे हैं जहां घूमने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां भारतीय पर्यटकों को आसानी से एंट्री मिल जाती है।

Visa Free Country - India TV Hindi
वीजा फ्री देश Image Source : FREEPIK

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आपकी लिस्ट में विदेश यात्रा जरूर शामिल होगी। हालांकि विदेश घूमने के लिए पासपोर्ट और वीजा का चक्कर होता है। अमेरिका से लेकर स्विट्जरलैंड घूमने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई ऐसे देश ही हैं जहां भारतीय पर्यटकों को न तो न तो पासपोर्ट की जरूरत होती है और न ही वीजा लेना पड़ता है। यहां फ्री वीजा के जरिए आप विदेश घूमने के सपने को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे देशों की लिस्ट बता रहे हैं जहां आप बिना वीजा के घूमकर आ सकते हैं। इस लिस्ट में इंडोनेशिया से लेकर मालदीव तक शामिल हैं। 

मालदीव- एडवेंचर लवर्स के बीच मालदीव सबसे फेमल टूरिस्ट प्लेस है। बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट डेस्टिनेशन है मालदीव। शादी के बाद हनीमून के लिए ये सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की सीनिक ब्यूटी आपको दीवाना बना देगी। मालदीव में पर्यटकों के लिए कई स्पॉट हैं। वॉटर एडवेंच के शौकीन लोगों के लिए ये अच्छी जगह है। मालदीव का माफुशी बीच काफी फेमस है। यहां माले एटॉल, सन आईलैंड, बनाना रीफ, अलीमाथा आईलैंड, आर्टिफिशियल बीच और बारूस आईलैंड भी फेमस जगह हैं।

वीजा- मालदीव के लिए 30 दिनों का फ्री वीजा ऑन अराइवल मिलता है।

इंडोनेशिया- बीच लवर्स को इंडोनेशिया भी खूब पसंद आता है। ये काफी किफायती विदेश ट्रिप है जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। खास बात ये है कि आपको इंडोनेशिया के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। यहां आपको 30 दिन का फ्री वीजा ऑन अराइवल मिलता है। इंडोनेशिया में जावा, सुमात्रा और बाली बीच और कई ऐतिहासित टूरिस्ट प्लेस हैं।
वीजा- इंडोनेशिया घूमने के लिए आपको 30 दिन का फ्री वीजा दिया जाता है।

थाइलैंड- 2023 में थाईलैंड ने भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री करने की घोषणा कर दी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड ने ये कदम उठाया है। यहां भारत, चीन और कई दूसरे देशों के नागरिकों को भी वीजा फ्री एंट्री देने की बात कही है। यहां आप द ग्रांड पैलेस, खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान जैसी जगह घूम सकते हैं।
वीजा- थाईलैंड घूमने के लिए आपको 30 दिन का फ्री वीजा दिया जाता है।

मलेशिया- खूबसूरत पहाड़ों, बीच और वन्य जीवों और जंगलों के शौकीन हैं तो आपके लिए मलेशिया एक खूबसूरत डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां का खाना लोगों को खूब पसंद आता है। मलेशिया का खाना भी सैलानियों को काफी पसंद आता है. यहां कई पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बट्टू गुफाएं और लेगोलैंड जैसी कई खूबसूरत जगह हैं। 
वीजा- मलेशिया घूमने के लिए आपको 30 दिन का फ्री वीजा मिल जाता है।

वियतनाम- एशिया की सबसे बड़ी गुफाएं वियतनाम में स्थित हैं। वियतनाम में कई द्वीप, जंगल और धार्मिक स्थान है। यहां आप नेचर को इंजॉय कर सकते हैं। वियतनाम में संगमरमर के पहाड़ सबसे खास अट्रैक्शन पॉइंट हैं। इसके अलावा कू ची सुरंग, टेंपल ऑफ लिटेरेचर जैसी घूमने की जगह हैं।
वीजा- वियतनाम घूमने के लिए भी आपको 30 दिन का फ्री वीजा मिलता है।

छुट्टी मनाना है तो जरूर जाएं 'लक्षद्वीप', जान लें एंट्री परमिट और ट्रेवल प्लान के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल