1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला के लिए दिल्ली से कौन सी ट्रेन चलने वाली हैं और उनका समय क्या है? जानें पूरी डिटेल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला के लिए दिल्ली से कौन सी ट्रेन चलने वाली हैं और उनका समय क्या है? जानें पूरी डिटेल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 23, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 03:07 pm IST

Mahakumbh 2025: जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इस विशाल धार्मिक समागम के लिए दिल्ली से प्रयागराज के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। चलिए देखते दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट देखते हैं।

महाकुंभ मेला- India TV Hindi
महाकुंभ मेला Image Source : SOCIAL

महाकुंभ मेला, विश्वभर में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला 2025 में एक बार फिर श्रद्धालुओं से गुलजार होने जा रहा है। यह मेला 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगा और चार प्रमुख नदियों - गंगा, यमुना, गोदावरी और शिप्रा के तटों पर आयोजित होगा। ऐसे में रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है। जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इस विशाल धार्मिक समागम के लिए दिल्ली से प्रयागराज के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। चलिए देखते दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट देखते हैं।

दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट:

  • 12427 नई दिल्ली सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस, रेवा → आनंद विहार टर्मिनल: यह ट्रेन सप्ताह के सात दिन रेवा से 04:20 बजे निकलती है और 06:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचती है।

  • 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस,  नई दिल्ली → वाराणसी जंक्शन:  यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन नई दिल्ली से 03:00 बजे निकलती है और 11:05 बजे वाराणसी जंक्शन पहुँचती है। 

  • 02394 नई दिल्ली पटना स्पेशल, नई दिल्ली → पटना जंक्शन: यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन नई दिल्ली से निकलती है और पटना पहुँचती है। 

  • 12454 नई दिल्ली राँची राजधानी,  नई दिल्ली → राँची जंक्शन: यह ट्रेन सप्ताह के एक दिन नई दिल्ली से 04:10 बजे निकलती है और 09:45 बजे राँची जंक्शन पहुँचती है। 

  • 12424 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली → डिब्रूगढ़: यह ट्रेन सप्ताह के 7 दिन नई दिल्ली से से 04:20 बजे निकलती है और 06:00 बजे डिब्रूगढ़ पहुँचती है।

  • 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी, नई दिल्ली → हावड़ा जंक्शन: यह ट्रेन सप्ताह के 6 दिन नई दिल्ली से  04:50 बजे निकलती है और 09:55 बजे हावड़ा जंक्शन पहुँचती है।

  • 22824 नई दिल्ली भुबनेश्वर राजधानी, नई दिल्ली → भुबनेश्वर: यह ट्रेन 17:10 बजे नई दिल्ली से रवाना होती है और दूसरे दिन 17:30 बजे भुवनेश्वर पहुँचती है। 

  • 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर राजधानी, नई दिल्ली → राजेंद्र नगर टर्मिनल : यह ट्रेन, नई दिल्ली से 05:10 बजे निकलती है और 05:15 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुँचती है। 

  • 12304 पूर्वा एक्स्प्रेस, नई दिल्ली → हावड़ा जंक्शन: यह ट्रेन सप्ताह के 4 दिन नई दिल्ली से 05:40 बजे निकलती है और 05:00 बजे हावड़ा जंक्शन पहुँचती है।

कुंभ में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालु आने की उम्मीद:

प्रयागराज में होने वाले महा कुंभ के इस आयोजन में 30 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसलिए रेल मंत्रालय ने प्रयागराज के लिए विभिन्न शहरों से 6,580 नियमित ट्रेनों के अलावा 992 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल