1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ऐसी भूतिया जगह, किस्से जानकर छूट जाएंगे पसीने

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ऐसी भूतिया जगह, किस्से जानकर छूट जाएंगे पसीने

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 10, 2024 06:14 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 06:14 pm IST

अगर आपको भी एडवेंचरस और हॉन्टेड जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है, तो आप उत्तराखंड में स्थित इस बेहद डरावनी जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।

Haunted place in Uttarakhand- India TV Hindi
Haunted place in Uttarakhand Image Source : FREEPIK

उत्तराखंड का नाम सुनते ही आपके दिमाग में खूबसूरत वादियों की झलक पैदा हो जाती होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ भूतिया जगहों के लिए भी जाना जाता है। अगर आपको भी इस तरह की जगहों पर जाने का शौक है, तो इस बार आपको उत्तराखंड के मसूरी में स्थित इस जगह पर जरूर जाकर देखना चाहिए। आइए इस जगह के दिल दहला देने वाले रहस्य के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

मसूरी में स्थित परी टिब्बा

मसूरी में परी टिब्बा नाम की जगह है, जिसे हॉन्टेड प्लेस माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परी टिब्बा मसूरी के फेमस वुडस्टॉक स्कूल के दक्षिण में स्थित एक जंगली पहाड़ी है। माना जाता है कि इस जगह पर अक्सर बिजली गिरती है। इस जगह को अजीबोगरीब गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कई लोग इस जगह पर आने से कतराते हैं।

परी टिब्बा का रहस्य

इस जगह के आसपास रहने वाले लोगों का मानना है कि यहां पर बिजली गिरने की वजह से दो प्रेमियों की मौत हो गई थी। बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि जिन दो प्रेमियों की इस जंगल में बिजली गिरने से मौत हुई थी, उनकी आत्माएं अभी तक यहां पर भटक रही हैं। यही वजह है कि इस जगह को भूतिया और डरावना माना जाता है। 

घबरा जाते हैं लोग

अक्सर लोगों को जब इस जगह के रहस्य के बारे में पता चलता है, तो लोग घबरा जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को हॉन्टेड जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है, उनके लिए परी टिब्बा को एक्सप्लोर करना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। परी टिब्बा के अलावा चंपावत में स्थित लोहाघाट, मसूरी के आउटर में स्थित लंबी देहरा माइंस और मुलिंगर हवेली जैसी जगहों को भी उत्तराखंड की मोस्ट हॉन्टेड प्लेस माना जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल