Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. रात में घूमना चाहते हैं दिल वालों की दिल्ली, तो जरूर बनाएं इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान

रात में घूमना चाहते हैं दिल वालों की दिल्ली, तो जरूर बनाएं इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान

Written By: Vanshika Saxena Published : Jul 27, 2024 08:48 pm IST, Updated : Jul 27, 2024 08:56 pm IST

क्या आपको भी रात के समय में घूमना पसंद है? अगर हां, तो आपको बता दें कि दिल्ली की कुछ जगहों की खूबसूरती रात में बढ़ जाती है। आइए दिल्ली की ऐसी ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें रात में एक्सप्लोर किया जा सकता है।

दिल्ली में रात में घूमने की जगह- India TV Hindi
Image Source : PEXELS दिल्ली में रात में घूमने की जगह

कुछ जगहों को एक्सप्लोर करने का असली मजा रात में आता है। दिल्ली में भी ऐसी कई जगह हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के लिए रात का समय परफेक्ट साबित हो सकता है। दरअसल, रात में दिल्ली की कुछ इमारतों की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी दिन की जगह रात के समय दिल्ली को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में इन खूबसूरत जगहों को जरूर शामिल करना चाहिए। 

  • इंडिया गेट- रात के समय इंडिया गेट को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाया जा सकता है। रात के अंधेरे में जगमगाता हुआ इंडिया गेट वाकई में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। आपको भी कम से कम एक बार रात में इंडिया गेट जरूर जाना चाहिए। 

  • भारत मंडपम- दिल्ली के प्रगति मैदान के बीचोंबीच में स्थित भारत मंडपम को रात में एक्सप्लोर किया जा सकता है। शंख के आकार में बनाया गया इसका डिजाइन इलेक्ट्रिक लाइट्स की वजह से ज्यादा खूबसूरत लगता है। 

  • कुतुब मीनार- रात के अंधेरे में कुतुब मीनार भी काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। रात के समय इस इमारत की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। 

  • कर्तव्य पथ- अगर आप रात में दिल्ली को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको कर्तव्य पथ पर जरूर जाना चाहिए। वाकई में रात के समय इस जगह का नजारा देखने लायक होता है।

  • नया संसद भवन- रात के समय नया संसद भवन भी काफी ज्यादा सुंदर लगता है। अगर आप चाहें तो रात में नए संसद भवन को एक्सप्लोर करने का प्लान भी बना सकती हैं। 

  • सर्वोच्च न्यायालय- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में आपको सर्वोच्च न्यायालय पर तिरंगा लाइट दिखाई देगी। इस लाइटिंग को रात की शांति में देखकर आपको एक अलग अनुभव महसूस होगा। 

दिल्ली की ये सभी इमारतें रात के अंधेरे में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। आप भी रात के समय इन इमारतों की सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 

सावन में भारत के इन शिव मंदिरों में टेक आएं माथा, भोलेनाथ के भक्तों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध

मॉनसून में कर आएं इन खूबसूरत जगहों का दौरा, घर वापस आने का नहीं करेगा मन

पुरी के जगन्नाथ मंदिर तक कैसे पहुंचें? सड़क, रेल और हवाई मार्ग के जरिए बना सकते हैं प्लान

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement