1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. सारे जहां की खूबसूरती को समेटे है यूरोप का छोटा सा देश पोलैंड, ये हैं Poland में घूमने वाली खास जगह

सारे जहां की खूबसूरती को समेटे है यूरोप का छोटा सा देश पोलैंड, ये हैं Poland में घूमने वाली खास जगह

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 20, 2024 12:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 12:50 pm IST

Tourist Place In Poland: यूरोप का छोटा सा देश पोलैंड बेहद खूबसूरत है। ये देश अपने इतिहास, कला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पोलैंड के खूबसूरत शहर और गांव यहां की संस्कृति को अपने आप में समेटे हुए हैं। जानिए पोलैंड में घूमने लायक कौन सी जगह हैं?

Poland Tourist Place- India TV Hindi
Poland Tourist Place Image Source : SOCIAL

यूरोप का छोटा सा देश है पोलैंड, जिसका भारत से पुराना नाता रहा है। एतिहासिक रूप से भारत का पोलैंड से पुराना रिश्ता रहा है। 16वीं सदी में के दौरान समुद्री मार्गों की खोज के वक्त पहली बार पोलिश के अमीर लोग, व्यापारियों, लेखकों और राजनेताओं ने भारत का रुख किया था। भारत की सभ्यता, दर्शन, आध्यात्मिक परंपराओं, कला और संस्कृति के प्रति पोलिश लोगों की गहरी रुचि थी। पोलैंड के लोग कला और संस्कृति से प्यार करने वाले थे। आज भी पोलैंड में आपको खूबसूरत शहर, कस्बों और ऐतिहासिक जगहों पर इसकी झलक देखने को मिल जाएगी। अगर आप पोलैंड घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें Poland में कौन से फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं?

पोलैंड में घूमने के जगह (Best Tourist Places In Poland)

Wroclaw
Image Source : SOCIALWroclaw

वारसॉ- पोलैंड की राजधानी वारसॉ में घूमने की कई जगह हैं। वारसॉ पोलैंड का सबसे बड़ा शहर है। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, आश्चर्यजनक वास्तुकला और सुंदर महल हैं। पोलैंड के मुख्य आकर्षण का केन्द्र वारसॉ में वारसॉ ओल्ड टाउन, लाज़िएंकी पार्क, पैलेस ऑफ़ कल्चर एंड साइंस और वारसॉ राइजिंग म्यूज़ियम जैसी घूमने की जगह हैं।

क्राको- पोलैंड में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है क्राको। यह पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और पोलैंड के सबसे पुराने शहरों में से एक है। अगर आप पोलैंड के इतिहास और विकास को समझना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। क्राको में पोलैंड के फेमस टूरिस्ट प्लेस जैसे विल्लिज़्का साल्ट माइन, वावेल रॉयल कैसल, द क्लॉथ हॉल और सेंट मैरी बेसिलिका हैं। ये जगहें पोलैंड के इतिहास की कहानी को बयां करती हैं।

Kraków
Image Source : SOCIALKraków

माल्बोर्क- पोलैंड का खूबसूरत शहर है माल्बोर्क, जो अपने महलों और चर्चों और चैपलों के लिए जाना जाता है। यह शहर यूनेस्को की धरोहर में शामिल है। ट्यूटनिक शूरवीरों की ताकत के जाना जाता है जो कभी यहां रहते थे। महल की सुंदर वास्तुकला उस युग के शूरवीरों के जीवन और पोलिश संस्कृति की झलक दिखाती है। यहां माल्बोर्क कैसल संग्रहालय, डायनासोर पार्क, जम्पी पार्क और माल्बोर्क के प्रसिद्ध नियो-गॉथिक रेलवे स्टेशन भी देखने लायक हैं।

ग्दान्स्क कोस्ट- पोलैंड के बाल्टिक बीच पर ग्दान्स्क कोस्ट है जो अपनी रंगीन और अनूठी वास्तुकला, शानदार मार्केट और खाने के लिए जाना जाता है। नेप्च्यून फाउंटेन भी यहां है जो पोलैंड लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल