Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. उदयपुर से लेकर गोवा तक, फरवरी में भारत में घूमने की ये हैं बेस्ट जगह

उदयपुर से लेकर गोवा तक, फरवरी में भारत में घूमने की ये हैं बेस्ट जगह

Written By: Bharti Singh Published : Feb 06, 2024 05:03 pm IST, Updated : Feb 06, 2024 05:59 pm IST

Best Places To Visit In February: फरवरी कपल्स का महीना होता है। वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने से लेकर हनीमून तक लोग अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस पर मनाना चाहते हैं। अगर आप भी फरवरी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये हैं बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट।

Place To visit In February - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फरवरी में घूमने की जगह

फरवरी का महीना मौसम के लिहास से बेहद सुहावना होता है। दिन थोड़े गर्म होने लगते हैं और रातें हल्की सर्द होती हैं। ऐसे में घूमने फिरने के लिए भी ये महीना अच्छा होता है। जनवरी-फरवरी में काफी लोगों की शादी भी होती है। ऐसे में हनीमून के लिए भी ये महीना बेस्ट होता है। भारत के किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर जाने के लिए ये महीना परफेक्ट है, लेकिन कुछ खास जगहें जहां फरवरी के महीने में घूमने का मजा ही कुछ और है। वेलेंटाइन डे कपल्स के लिए भी ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन बेहद खास हो सकते हैं। अगर आप अपने लव पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हैं तो इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

  1. गोवा-  फरवरी में गोवा का मौसम बहुत अच्छा रहता है। वैसे तो यहां सालभर सैलानियों की भीड़ रहती है, लेकिन फरवरी में गोवा की रौनक और बढ़ जाती है। गोवा ऐसी जगह है जहां आप लव पार्टनर से लेकर दोस्तों और फैमिली के साथ भी खूब इंजॉय कर सकते हैं। गोवा की नाइटलाइफ आपके लिए यादगार बन सकती है। यहां शानदार बीच, पार्टी और लोग जमकर मस्ती करते हैं। आप भी फरवरी में गोवा घूमने जा सकते हैं।

  2. उदयपुर- राजस्थान के फेमस टूरिस्ट प्लेस में शामिल उदयपुर खूबसूरत शहर है। ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन फरवरी में घूमने के लिए शानदार हो सकता है। झीलों के शहर उदयपुर का मौसम फरवरी के महीने में और भी सुहाना होने लगता है। यहां चारों तरफ दिखने वाली अरावली की पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। हल्की ठंड के बीच इस शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। उदयपुर में झील के किनारे सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।

  3. सिक्किम- फरवरी में घूमने के लिए भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम भी शानदार ऑप्शन है। यहां आपके कई खूबसूरत झरने, पहाड़िया, प्राचीन मठ देखने को मिलेंगे। ट्रेकिंग के लिए भी सिक्किम अच्छी जगह है। अगर आप नेचर लवर है तो फरवरी में घूमने के लिए सिक्किम बेस्ट है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक शांत और बेहद साफ-सुथरी जगह है।

  4. शिलॉंग- फरवरी में घूमने के लिए शिलॉंग भी खूबसूरत जगहों में से एक है। मेघालय की राजधानी शिलॉंग अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर खींचती है। फरवरी में यहां का तापमान न बहुत गर्म और न बहुत ठंडा होता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और हरियाली आपका दिल जीत लेगी। शिलॉंग में आपको दूर-दूर तक प्रदूषण नजर नहीं आएगा।

कश्मीर से लेकर शिमला तक, इन जगहों पर हो रही है जमकर बर्फबारी, बना लें घूमने का प्लान

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement