1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. स्वर्ग से सुंदर है वियतनाम, बेहद कम बजट में पूरा हो जाएगा विदेश घूमने का सपना, आज ही प्लान कर लें ट्रिप

स्वर्ग से सुंदर है वियतनाम, बेहद कम बजट में पूरा हो जाएगा विदेश घूमने का सपना, आज ही प्लान कर लें ट्रिप

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 17, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Oct 17, 2023 03:08 pm IST

Vietnam Tourist Place: विदेश घूमना अगर अभी तक आपका सपना ही है तो वियतनाम की ट्रिप प्लान कर सकते हैं| काफी कम बजट में आप इस खूबसूरत देश में घूमने का प्लान कर सकते हैं| छोटे-छोट द्वीप और नेचुरल ब्यूटी से भरा वियतनाम आपका मन मोह लेगा| ये हैं वियतनाम के फेमस टूरिस्ट प्लेस|

Vietnam Tourist Place- India TV Hindi
वियतनाम टूरिस्ट प्लेस Image Source : FREE PIK

Vietnam Famous Tourist Place: नीला समंदर, छोटे-छोट पहाड़ और चारों तरफ धान के हरे-भरे खेत...बेहद खूबसूरत दिखता है छोटा सा देश वियतनाम| अगर आपको विदेश घूमने का प्लान बनाना है तो कम बजट में आप इस खूबसूरत देश की सैर कर सकते हैं| वियतनाम बेहद शांत और खूबसूरत देश है, जहां भारतीय टूरिस्ट बड़ी संख्या में पहुंचते हैं| इसके पीछे बड़ी वजह ये है कि वियतनाम काफी सस्ता टूरिस्ट प्लेस है, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं| आप 1 से 2 लाख में आसानी से वियतनाम घूमकर आ सकते हैं. बीच पर मस्ती करना हो या फिर जंगल की सैर करना, वियतनाम में आप एडवेंचर का फुल मजा ले सकते हैं| अगर आप भी वियतनाम की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर घूम कर आएं|

हालोंग बे- वियतनाम की सबसे खूबसूरत जगह है हालोंग बे| इस फेमस टूरिस्ट प्लेस को 'बे ऑफ डिसकडिंग ड्रैगन्स' भी कहते हैं| चारों तरफ छोटे-छोटे पहाड़ों से घिरा नीला समंदर आपको एकदम रिफ्रेश कर देगा| क्रिस्टल नीले पानी के बीच ऊंचे कार्स्ट चूना पत्थर के पिलर्स और छोटे द्वीप इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं| अगर आप वियतनाम गए हैं तो हालोंग बे जरूर जाएं|

हनोई- वियतनाम की राजधानी हनोई है| लाल नदी के तट पर बसा ये शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है| यहां की इमारतें, सुनहरे पैगोडा, म्यूजियम और ट्रेडिशनल मार्केट आपको काफी पसंद आएंगे| हनोई में आपको बेहद टेस्टी लोकल फूड भी मिलेगा, जिसे खाते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा|

होई एन- वियतनाम का होई एन एशिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है| इसे एक पीसफुल मीटिंग प्लेस के रूप में भी जाना जाता है| होई एन में आपको वियतनाम की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की झलक मिलेगी. जिन लोगों को भीड़-भाड़ से अलग थोड़ा सुकून चाहिए वो यहां नेचर का मजा ले सकते हैं| 

हा गियांग- वियतनाम के सबसे खूबसूरत प्लेस में से एक है हा गियांग, जिसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां करना मुश्किल है| हा गियांग शहर की फ्रेश एयर और पहाड़ सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं| टूरिस्ट इस जगह जाना नहीं भूलते| पहाड़ों पर सुंदर धान के खेत इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं| ये शहर अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है| 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल