1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कबाड़ बीनने वाली महिला को शादी का झांसा देकर पिलाई शराब, फिर किया रेप, कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

कबाड़ बीनने वाली महिला को शादी का झांसा देकर पिलाई शराब, फिर किया रेप, कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 06, 2024 06:56 am IST,  Updated : Sep 06, 2024 07:54 am IST

एमपी के उज्जैन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसे जबरन शराब पिलाई। इसके साथ पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप।- India TV Hindi
शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कबाड़ बीनने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी झांसा दिया। इसके बाद उसने महिला को शराब पिलाई और शराब के नशे में महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जबरन पिलाई शराब

दरअसल, उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाली एक महिला को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को जबरन शराब पिलाई और रेप किया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने रेप का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। वहीं शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया, ‘‘आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे बलात्कार किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया।’’ उन्होंने बताया कि नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

बीमार पति को लेकर जा रही महिला के साथ एंबुलेंस में रेप का प्रयास, विरोध करने पर पति को बाहर फेंका; हुई मौत

जबलपुर में सरकारी कॉलेज की 70 छात्राओं से ब्लैकमेलिंग, मोबाइल पर भेजे गए अश्लील वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।