1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सागर के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में एडल्‍ट एक्‍ट्रेस ने कराया 'टॉपलेस' फोटोशूट, भड़के हिंदू संगठन

सागर के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में एडल्‍ट एक्‍ट्रेस ने कराया 'टॉपलेस' फोटोशूट, भड़के हिंदू संगठन

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 17, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 05:04 pm IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में एक एडल्‍ट एक्‍ट्रेस और मॉडल रेशमी नायर ने टॉपलेस फोटोशूट कराया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। तस्वीरें सामने आते ही विवाद हो गया और अब एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।

Adult actress topless photo shoot- India TV Hindi
गढ़पहरा किले के हनुमान मंदिर परिसर में मॉडल ने कराया फोटोशूट Image Source : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश के सागर जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक गढ़पहरा किले के हनुमान मंदिर परिसर में एक एडल्‍ट एक्‍ट्रेस और मॉडल रेशमी नायर ने अश्लील फोटो शूट कराया। एडल्‍ट एक्‍ट्रेस के इस विवादित फोटोशूट पर बवाल गया। हिंदू संगठनों ने एडल्ट एक्ट्रेस और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हिंदू संगठनों का कहना है कि इसी परिसर में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और अनगढ़ देवी मंदिर है, जिससे लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं।

रंगमहल में अर्धनग्न फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डाली

बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत की मॉडल रेशमी नायर जुलाई के महीने में सागर पहुंची थी और उन्होंने अपनी टीम के साथ सागर के गढ़पहरा किले में यहां के रंगमहल में अर्धनग्न फोटो खिंचवाई और इन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। इन तस्वीरों में में रेशमी रंगमहल में 'टॉपलेस' खड़ी नज़र आ रही हैं। रंग महल से एडल्ट एक्ट्रेस की फोटो सामने आने के बाद अब  हिंदू संगठन जमकर विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं।

शिवसेना ने भी पुलिस को सौंपा ज्ञापन
बता दें कि सतना के गढ़पहरा किला परिसर में दो प्रसिद्ध देव हनुमान जी और अनगढ़ देवी जी के मंदिर हैं। अभी तक रेशमी ने यहां खींचे गए जितने भी फोटो पोस्ट किए हैं, उनमें ज्यादातर शीशमहल, बारादरी और रंगमहल के हैं। वहीं इस मामले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी मध्य प्रदेश के एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपकर एडल्ट एक्ट्रेस रेशमी नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 

(रिपोर्ट- टेकराम ठाकुर)

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।