1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नरेंद्र सिंह तोमर को भी भाजपा ने नहीं किया निराश, स्पीकर बनाकर किया सम्मान

नरेंद्र सिंह तोमर को भी भाजपा ने नहीं किया निराश, स्पीकर बनाकर किया सम्मान

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 11, 2023 06:17 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 06:29 pm IST

नरेंद्र सिंह तोमर को एक वक्त मध्य प्रदेश के नए सीएम की रेस में माना जा रहा था। अब पार्टी ने उन्हें विधानसभा का स्पीकर बनाकर उचित सम्मान से नवाजा है।

नरेंद्र सिंह तोमर। - India TV Hindi
नरेंद्र सिंह तोमर। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से जारी सभी कयासों पर आज रोक लग गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव के रूप में मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री दे दिया है। पार्टी ने इसके साथ ही राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के रूप में मध्य प्रदेश को दो डिप्टी सीएम भी दिए हैं। इसके अलावा एक और चर्चा नरेंद्र सिंह तोमर की भी हो रही है जिन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा का नया स्पीकर बनाया गया है। 

सीएम पद की रेस में थे तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर को एक वक्त मध्य प्रदेश के नए सीएम की रेस में माना जा रहा था। तोमर राज्य की मुरैना लोकसभा सीट से सांसद थे और केंद्र सरकार में कृषि मंत्री का पद संभाल रहे थे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें दिमनी सीट से मैदान में उतारा गया था। उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की। अब पार्टी ने उन्हें विधानसभा का स्पीकर बनाकर उचित सम्मान से नवाजा है। 

नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक सफर

नरेंद्र सिंह तोमर साल 1998 से लेकर 2008 तक मध्य प्रदेश विधानसभा की ग्वालियर सीट से विधायक रहे थे। 2009 में भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था। फिर उन्होंने इसी साल मुरैना से लोकसभा चुनाव भी जीता। इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें ग्वालियर सीट से टिकट मिला। उन्होंने 2014 से 2019 के बीच केंद्र सरकार में पंचायती राज और ग्रामीण विकास, पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2019 में वह फिर से लोकसभा पहुंचे। इस बार उन्हें केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।