1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना, परिवार के 5 लोगों ने लगाई फांसी, तारीख और तरीका मैच होने पर सभी रह गए दंग

एमपी में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना, परिवार के 5 लोगों ने लगाई फांसी, तारीख और तरीका मैच होने पर सभी रह गए दंग

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 01, 2024 01:15 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 08:33 pm IST

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटके मिले हैं। 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में भी इसी तरह की घटना हुई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अलीराजपुर जिले के वालपुर क्षेत्र के एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटके मिले हैं। यह हत्या है या फिर आत्महत्या, इसकी पुलिस जांच में जुटी है। एसपी राजेश व्यास, कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने सभी पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है।

सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश पिता जागर सिंह, ललिता पति राकेश, उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

मृतक के पिता पर हुआ था मामला

बता दें कि मृतक के पिता पर लगभग डेढ़ माह पहले धारदार हथियार से वार किया गया था। पुराने घटनाक्रम को देखते हुए यह हत्या भी हो सकती है। पूरे घटनाक्रम की जांच करने के लिए इंदौर से एफएसएल की टीम आ पहुंच रही है। मृतक के घर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है और दरवाजा बंद है। अंदर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में भी इसी तरह की घटना हुई थी। (रिपोर्ट- सचिन जोशी)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।