1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हरिहर तीर्थ धाम से बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

हरिहर तीर्थ धाम से बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 13, 2023 11:21 am IST,  Updated : Jun 13, 2023 11:21 am IST

बागेश्वर बाबा ने कहा कि कहा कितनी अद्भुत बात है कि आप इस हरिहर तीर्थ में भगवान परशुराम, भारत माता, निषादराज, सबरीमाला का दर्शन एक साथ कर सकते हैं। ऐसा संयोग हमारा मानना है कि ये हिंदू राष्ट्र की कल्पना का ही एक अध्याय है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - India TV Hindi
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : FILE PHOTO

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कटनी के हरिहर तीर्थ धाम से हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। यहां बोलते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा कि कहा कितनी अद्भुत बात है कि आप इस हरिहर तीर्थ में भगवान परशुराम, भारत माता, निषादराज, सबरीमाला का दर्शन एक साथ कर सकते हैं। ऐसा संयोग हमारा मानना है कि ये हिंदू राष्ट्र की कल्पना का ही एक अध्याय है।

"एक जगह तीर्थ में सभी भगवानों के दर्शन"

उन्होंने आगे कहा, "मानो क्या राजा, क्या प्रजा जो सनातनी हिंदू जातिवाद के नाम पर कट और बंट रहे थे, उन हिंदुओं को एक जगह तीर्थ में सभी भगवानों के दर्शन होंगे। ये हिंदू राष्ट्र का ही नया अध्याय है। ऐसे कामों से ही सनातन विरोधियों की ठठरी बनेगी।"

बागेश्वर​ बाबा की परीक्षा लेने की चुनौती

बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री अपनी हर सभा में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जरूर करते हैं। वहीं, बागेश्वर बाबा अब साउथ की ओर भी रुख करने वाले हैं। बागेश्वर बाबा कर्नाटक में हनुमंत कथा करने वाले हैं। इस बीच, बेंग्लुरू में बाबा की कथा से पहले ही उनको चुनौतियां भी मिलनी शुरू हो गई हैं। बेंग्लुरू में एक प्रोफेसर नरेंद्र नायक ने बाबा की परीक्षा लेने की चुनौती दी है। ठीक उसी तरह जैसी उन्हें नागपुर में मिली। परीक्षा लेने वाले ने उन्हें 10 लाख का ईनाम देने का ऐलान किया है।

                               -रिपोर्ट/यश खरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।