1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बाबा बागेश्वर जल्द बनेंगे दूल्हा, धीरेन्द्र शास्त्री बोले- मां को लड़की देखने के लिए बोला है, जल्द ही खुशखबरी मिलेगी

बाबा बागेश्वर जल्द बनेंगे दूल्हा, धीरेन्द्र शास्त्री बोले- मां को लड़की देखने के लिए बोला है, जल्द ही खुशखबरी मिलेगी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 28, 2026 09:22 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 09:35 am IST

बाबा बागेश्वर ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और वे जल्द ही खुशखबरी देंगे। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनकी मां लड़की देख रही हैं। वे मां की पसंद की लड़की से शादी करेंगे।

 बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री - India TV Hindi
बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री Image Source : REPORTER

छतरपुर: बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जल्द दूल्हा बनेंगे। बाबा बागेश्वर ने खुद ऐलान किया है कि वह शादी करने जा रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह जल्द शादी करेंगे। गुरु जी की आज्ञा हुई। हमने माता जी को आज ही बोला है कि लड़की देख लो। माता जी की पसंद से विवाह होगा। हमारे जीवन मे एक सिद्धान्त रहा है जो बातें कही हमने देर से भली हुई है, उसी बातों पर अडिग रहे। शादी करेंगे। यह पक्का है और बहुत जल्द ही खुश खबरी मिलेगी। 

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह तो तय है कि वह शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि माता जी मेरी शादी के लिए लड़की ढूढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह 21 दिन तक साधना बद्रीनाथ में करेंगे। 

यहां देखें वीडियो

कौन होगी दुल्हन, अभी साफ नहीं

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अभी तक अविवाहित हैं। वह किससे शादी करेंगे अभी तक यह तय नहीं है। इससे पहले बाबा बागेश्वर की शादी को लेकर अटकलें लगती रही हैं। लेकिन इस बार बाबा बागेश्वर ने खुद ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।