1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बैरसिया में दर्दनाक हादसा, स्कार्पियो ने 3 साल की मासूम को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना

बैरसिया में दर्दनाक हादसा, स्कार्पियो ने 3 साल की मासूम को रौंदा, CCTV में कैद हुई घटना

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Shakti Singh
 Published : Jul 19, 2026 10:05 pm IST,  Updated : Jul 19, 2026 10:05 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची कार के सामने खेल रही थी। तभी कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इससे बच्ची उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई।

Bairasia Accident- India TV Hindi
कार की चपेट में आई बच्ची Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के बैरसिया में एक स्कार्पियो ने 3 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची ललारिया में अपने ननिहाल आई हुई थी। वह घर के पास बच्चों के साथ आइसक्रीम लेने निकली थी, तभी स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। मृत बच्ची के माता-पिता शासकीय शिक्षक हैं। 

घटना बैरसिया थाना क्षेत्र के ललारिया गांव की है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क किनारे बैठी हुई खेल रही थी। इसी बीच ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी और बच्ची उसकी चपेट में आ गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बैरसिया पुलिस स्टेशन की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने पूरे बैरसिया और आसपास के इलाकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। परिवार वालों में शोक की लहर है। पुलिस की आगे की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

थाना प्रभारी का बयान

बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि ये तीन साल की बच्ची जूना खान ललरिया में अपने ननिहाल में थी। चौकी के पास में सामने इक्का सेठ की दुकान है। वहां पर ये पीसीएस का घर है। वहां से आइसक्रीम लेने के लिए दो तीन बच्चे आए थे। बच्ची किसी कारण से गाड़ी के सामने आ गई। इसके बाद ड्राइवर ने स्कर्पियो को लापरवाही से चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची के माता पिता दोनों सरकारी टीचर हैं। पिता उसके झरिया में टीचर है और मां बचिया में शासकीय टीचर हैं। गाड़ी जब्त कर ली गई है। आरोपी का पता चल गया है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी। इसमें अपराध कायम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

मंदसौर में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के घर चोरी की कोशिश, अचानक टूटी पाइप, कार पर गिरा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

दवा लेने निकला शख्स दिनदहाड़े अगवा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पत्नी ने मांगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।