1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गरबा पांडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक, हिंदू संगठन ने लगाए बैनर

गरबा पांडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक, हिंदू संगठन ने लगाए बैनर

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Oct 12, 2021 10:55 am IST,  Updated : Oct 12, 2021 04:21 pm IST

विहिप धर्म प्रसार आयाम के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैर हिंदू अपने धार्मिक मान्यता में हिंदू रिवाजों को नहीं मानते हैं, तो उन्हें गरबा पांडालों में भी नहीं आना चाहिए।

गरबा पांडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक, हिंदू संगठन ने लगाए बैनर- India TV Hindi
गरबा पांडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगाई रोक, हिंदू संगठन ने लगाए बैनर Image Source : INDIA TV

रतलाम: नवरात्र में रतलाम शहर में गरबा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदियों के लिए बैनर लगाए जा रहे हैं। गरबा पांडालों में विहिप धर्म प्रसार आयाम के कार्यकर्ता गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध के बैनर लगा रहे हैं। इससे मामला गरमा गया है। विहिप धर्म प्रसार कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैर हिंदू अपने धार्मिक मान्यता में हिंदू रिवाजों को नहीं मानते हैं, तो उन्हें गरबा पांडालों में भी नहीं आना चाहिए।

मालूम हो कि गत कुछ वर्षों से नवरात्र के दौरान हुई घटनाओं के बाद शहर में हालात बिगड़ते रहे हैं। धर्म प्रसार आयाम के इस कदम के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। खुफिया विभाग भी जानकारी जुटा रहा है। इधर गरबा पांडालों में बैनर लगाने के बाद कार्यकर्ता रात में चौकसी के लिए भी तैनात किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने की गाइडलाइन के चलते गरबा पांडालों में पहले से जैसी रौनक नहीं है, लेकिन आयोजक सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम कर रहे हैं।

विहिप धर्म प्रसार के जिला मंत्री चंदन शर्मा ने बताया कि कश्मीर में नाम पूछकर हिंदुओं की हत्या की गई है। यदि कोई गैर हिंदू गरबा पांडाल में आता है तो उन्हें हिंदू रीति रिवाजों को भी मान्य करना चाहिए। गैर हिंदुओं के आने के बाद नाम बदलकर होने वाले लव जिहाद को भी बढ़ावा मिलता है। गरबा देखने के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की जाती है। इसके चलते शहर में गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध के बैनर लगाए गए हैं। गरबा पांडालों में गरबा होने तक कार्यकर्ता भी मौजूद रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।