1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 100 रुपये के खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, उधारी वापस लेने को लेकर बढ़ा विवाद, 3 गिरफ्तार

100 रुपये के खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, उधारी वापस लेने को लेकर बढ़ा विवाद, 3 गिरफ्तार

 Published : Mar 29, 2026 09:27 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 09:35 pm IST

पुलिस ने तीनों आरपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज 100 रुपये के लेन-देन के विवाद में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उधारी की रकम मांगने पर बढ़ा विवाद

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पाटी थाने के प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि फूल सिंह (35) ने मनीष सोलंकी (23) को कुछ वक्त पहले 100 रुपये उधार दिए थे। जब उसने यह रकम वापस मांगी, तो शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सोलंकी का उससे विवाद हो गया। 

इन तीन आरोपियों ने की हत्या

पुलिस ने कहा कि सोलंकी ने अपने दो साथियों-वीरेंद्र सोलंकी (20) और रणछोड़ सोलंकी (19) के साथ मिलकर फूल सिंह को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने काहा, 'छाती, गुप्तांग और अन्य अंगों में गंभीर चोटों से फूल सिंह की मौत हो गई।'

तीनों आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद फूल सिंह के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली-NCR से मोबाइल की हुई चोरी बांग्लादेश भेजने की थी तैयारी, 83 फोन के साथ 2 आरोपी पकड़े गए

TMC कार्यालय में कैरम खेलते पाए गए CRPF के जवान, वीडियो वायरल होने पर चुनाव आयोग ने 3 को किया सस्पेंड

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।