1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल एम्स और शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर, सिर्फ ये सुविधा रहेगी चालू

भोपाल एम्स और शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर, सिर्फ ये सुविधा रहेगी चालू

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Akash Mishra
 Published : Aug 12, 2024 11:06 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 12:03 am IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एम्स के डॉक्टर और शासकीय मेडिकल कालेज के जूनियर डॉक्टर्स आज यानी 13 अगस्त से हड़ताल पर रहेंगे।

भोपाल एम्स और शासकीय मेडिकल कालेज के डाक्टर्स कल से हड़ताल पर(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
भोपाल एम्स और शासकीय मेडिकल कालेज के डाक्टर्स कल से हड़ताल पर(सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI(FILE)

वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किए। इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी आज यानी 13 अगस्त को भोपाल एम्स के डॉक्टर और शासकीय मेडिकल कालेज के जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी ओटी वार्ड ड्यूटी, लेब सर्विसेज ओर क्लासेस अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक मरीजों के लिए सिर्फ इमरजेंसी सुविधा चालू रहेगी। 

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में आज पूरे देश में डॉक्टरों ने हड़ताल की। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। हालांकि, पुलिस ने महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टर्स पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं

पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को अरेस्ट करने के बाद भी डॉक्टर्स पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी करके किसी बड़ी साजिश को दबाया जा रहा है। डॉक्टर मामले की सीबीआई जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग कर रहे हैं।

CBI जांच की मांग

इस बीच बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखकर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। इसके साथ-साथ उन्होंने बंगाल के सभी मेडिकल कॉलेजों का दौरा करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की एक टीम भेजने का भी अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें- कौन सी है भारत की टॉप यूनिवर्सिटी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।