1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बेटी पैदा होने की खुशी, स्टॉल लगाकर सबको फ्री में खिलाई पानीपुरी

बेटी पैदा होने की खुशी, स्टॉल लगाकर सबको फ्री में खिलाई पानीपुरी

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Sep 13, 2021 07:43 am IST,  Updated : Sep 13, 2021 01:11 pm IST

भोपाल में एक गोलगप्पे वाले ने बेटियों को बोझ समझने वालों को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने बेटी पैदा होने की खुशी में लोगों को दिनभर मुफ्त पानीपुरी खिलाई।

बेटी पैदा होने की खुशी,...- India TV Hindi
बेटी पैदा होने की खुशी, स्टॉल लगाकर सबको फ्री में खिलाई पानीपुरी Image Source : INDIA TV

भोपाल: भोपाल में एक गोलगप्पे वाले ने बेटियों को बोझ समझने वालों को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने बेटी पैदा होने की खुशी में लोगों को दिनभर मुफ्त पानीपुरी खिलाई। दरअसल, भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले अंचल गुप्ता वैसे तो 14 साल से पानीपुरी की दुकान चला रहे है, लेकिन आज अंचल गुप्ता ने दिनभर अपनी दुकान पर मुफ्त में पानीपुरी खिलाई।

बता दें कि अंचल गुप्ता बेटी के जन्म की मन्नत मांग रहे थे और अब जब उनकी मन्नत पूरी हुई तो बेटी पैदा होने की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी खुशी में अपनी दुकान के बाहर टैंट लगाया और ये फैसला लिया कि रविवार को जो भी उनकी दुकान पर आएगा उन्हें पानीपुरी मुफ्त में खिलाई जाएगी। रविवार को अंचल गुप्ता ने दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में पानीपुरी खिलाई।

देखें वीडियो-

अंचल गुप्ता का कहना है कि लड़कियों से ही परिवार है लड़िकयां है तो देश है। भगवान से जो मांगा था वो प्राथना पूरी हुई बहुत खुशी मिली बेटी होने पर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।