1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल
  4. मध्‍य प्रदेश में देर रात दर्दनाक हादसा, यात्री बस पुल से गिरी, 7 की मौत

मध्‍य प्रदेश में देर रात दर्दनाक हादसा, यात्री बस पुल से गिरी, 7 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 07:39 am IST,  Updated : Oct 03, 2019 07:39 am IST

मध्य प्रदेश में बीती रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां भोपाल से छतरपुर जा रही एक यात्री बस रायसेन के पास पुल से नीचे आ गिरी।

REPRESENTATIVE IMAGE- India TV Hindi
REPRESENTATIVE IMAGE Image Source : REPRESENTATIVE

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में बीती रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां भोपाल से छतरपुर जा रही एक यात्री बस रायसेन के पास पुल से नीचे आ गिरी। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई और 3 दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक यात्री बस राजधानी भोपाल से छतरपुर जा रही थी। करीब 1.30 बजे रायसेन के निकट एक दरगाह के पास रिछन नदी के पुल से यह बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

कोतवाली पुलिस सहित एसडीआरईफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बस पुल के नीचे पानी मे आधी डूबी है। घायलों को निकालने में स्थानीय लोग भी मदद को पहुँचे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। bhopal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मध्य-प्रदेश