1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल
  4. भोपाल में दिग्‍विजय के बयान पर बवाल, शहर में लगे पोस्‍टर, मंदिरों में प्रवेश न करने देने की अपील

भोपाल में दिग्‍विजय के बयान पर बवाल, शहर में लगे पोस्‍टर, मंदिरों में प्रवेश न करने देने की अपील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2019 08:22 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 08:22 am IST

भोपाल में कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ पोस्टर चिपकाये गये हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह को मंदिरों में आने ना देने की बात लिखी गई है।

Bhopal- India TV Hindi
Bhopal

अपने बेतुके बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले दिग्‍विजय सिंह को लेकर भोपाल में फिर बवाल हो गया है। भोपाल में कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ पोस्टर चिपकाये गये हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह को मंदिरों में आने ना देने की बात लिखी गई है। आपको बता दें मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने साधु-संतों को लेकर विवादित बयान दिया था

पोस्टर भोपाल के कई मंदिरों के सामने चिपकाये गये हैं। परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर और साईं मंदिर समेत कई मंदिरों के सामने ऐसे पोस्टर चिपकाये जाने की ख़बर है। इन पोस्टर को इसी बयान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। अपने बयान में दिग्‍विजय सिंह ने कहा था " जिन लोगों ने सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। आज भगवा पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहने लोग रेप कर रहे हैं।" 

उनके बयान पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है..बीजेपी नेता राजेश कुमार ने कांग्रेस के सीनियर लीडर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं शहर के अंदर रात के अंधेरे में दिग्विजय सिंह के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। bhopal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मध्य-प्रदेश