1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: स्नूकर क्लब में 2 नाबालिगों ने 10वीं के छात्र को घेरा, 30 सेकेंड में 20 बार घोंपा चाकू; काट दी उंगलियां

VIDEO: स्नूकर क्लब में 2 नाबालिगों ने 10वीं के छात्र को घेरा, 30 सेकेंड में 20 बार घोंपा चाकू; काट दी उंगलियां

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 23, 2026 10:40 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 10:52 am IST

भोपाल के एक स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने एक 10वीं के छात्र को घेरकर चाकू से हमले किए। दोनों आरोपियों ने 30 सेकेंड में छात्र पर 20 से ज्यादा वार किए।

स्नूकर क्लब में छात्र को घेरकर घोंपा चाकू- India TV Hindi
स्नूकर क्लब में छात्र को घेरकर घोंपा चाकू Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शहर के टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में एक स्नूकर क्लब के भीतर दो नाबालिगों ने 10वीं क्लास के एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने मात्र 30 सेकेंड के अंदर छात्र पर 20 से ज्यादा वार किए।

यह वारदात 16 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दोनों आरोपी उसे घेरकर बेरहमी से चाकू मार रहे हैं।

हाथ की उंगलियां कटीं

इस जानलेवा हमले में घायल छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। हमले के दौरान खुद को बचाने की कोशिश में छात्र के एक हाथ की दो उंगलियां कट गईं, जबकि दूसरे हाथ में भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पीड़ित छात्र का आरोपियों से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने स्नूकर क्लब में उस पर हमला किया। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद एक आरोपी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फिल्मी गाना लगाकर पोस्ट किया।

दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

एक अन्य खबर में, बिहार के पटना के एक गांव में रविवार देर शाम विवाह समारोह में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 25 से 27 वर्ष के मनजीत कुमार और मनीष कुमार की हत्या पुराने विवाद के कारण की गई। यह घटना गोपालपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले शाहपुर गांव में हुई। 

पटना पूर्व के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे की शादी के रिसेप्शन में कुछ अज्ञात लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: "पहले कंबल दिया, फिर नाम पूछा और छीन लिया", BJP नेता ने मुस्लिमों को कंबल देने से किया इंकार

सिंगापुर दौरे पर CM योगी, होटल के बाहर हुआ ग्रैंड वेलकम; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।