मध्यप्रदेश में जून का पूरा महीना लगभग तपती गर्मी और उमस में गुजर गया। राज्य के लोग अब तक गर्मी से बेहाल हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के लोग अब भी राहत की उम्मीद और इंतजार साथ लेकर चल रहे हैं। इस बीच प्रदेश के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। जून का आखिरी हफ्ता एक बड़ी राहत लेकर आया है। पिछले दिनों प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखी गई है और इस बारिश ने लोगों को राहत भी दी है। लेकिन, कई जिलों में अब भी बारिश का इंतजार है, जो अब खत्म होने को है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून 2026 को मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि काले बादलों और ठंडी हवाओं से राज्य के 43 जिलों का हाल बदलने वाला है।
राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में वाले दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकतम जिलों में बारिश की दस्तक का काउंटडाउन शुरू हो गया है और राहत की खबर ये है कि बीते दिनों में बढ़ी गर्मी का असर अब कम होने वाला है और बारिश का दायरा बढ़ने वाला है। IMD के अनुसार, मानसून के सक्रिय होने से राज्य के अधिकतम हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाओं की भी संभावना है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र ने 28 जून 2026 के लिए राज्य के 43 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, धार, देवास, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, रीवा, सीधी, सतना, मऊगंज, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, दमोह, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मैहर, पांढुर्णा जैसे जिले शामिल हैं।
50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ओर से जारी अपडेट में बताया गया है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बारिश की संभावना के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है। इस मौसम परिवर्तन से प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है, क्योंकि राज्य के कई जिलों में अब भी भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। बारिश से आम जन को न सिर्फ गर्मी की तपिश से निजात मिली है, बल्कि दिन और रात का मौसम खुशनुमा होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह
बारिश और तेज हवाओं की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के समय वे पेड़ों और बिजली के खंबों की शरण न लें और इनसे निश्चित दूरी पर रहें। बारिश और तेज हवाओं के दौरान पक्के मकानों में शरण लें और साथ ही बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल भी बेहद सावधानी के साथ करें।
ये भी पढ़ेंः नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दद्दा घाट पर बड़ा हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव