1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दद्दा घाट पर बड़ा हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दद्दा घाट पर बड़ा हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 27, 2026 07:33 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 08:35 pm IST

जबलपुर जिले में शनिवार, 27 जून 2026 को एक दुखद घटना हुई, जिसमें तिलवारा इलाके के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में तीन युवक डूब गए। पुलिस ने युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

narmada nadi- India TV Hindi
3 युवकों की डूबने से मौत Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें तिलवारा इलाके के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों युवक तैरने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन अचानक गहरे पानी वाले हिस्से में चले गए। तेज बहाव और पानी की बढ़ती गहराई के कारण वे सुरक्षित वापस नहीं आ पाए और डूब गए। मौके पर ही तीनों युवक की मौत हो गई। आज ही के दिन एक और ऐसी ही दुर्घटना हुई। जी हां, अशोकनगर जिले के खैरोना गांव के पास सिंध नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव शानिवार सुबह नदी से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 25 साल के तारिक अजीजी पुत्र हामिद खान के रूप में हुई थी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 3 युवकों का शव

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने बचाव के लिए तैयार शुरू की, लेकिन वह उनकी जान बचाने में असफल रहे। 3 घंटे की खोजबीन के बाद तीनों युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए, लेकिन उसके पहले ही वह अपना दम तोड़ चुके थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इन तीनों युवकों का नाम सोहिल, साबिर और साहिल है।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि तीनों युवक जबलपुर के मुजावर मोहल्ले के रहने वाले थे। इस घटना से उनके परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। अधिकारियों ने घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने वहां के लोगों से सावधानी बरतने गहरे पानी में न जाने की अपील की है। खासकर तब जब नदी का बहाव तेज हो। इसके पहले मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गुरुवार, 11 जून 2026 को देव स्थानीय सिद्ध तालाब में नह रहे 3 नाबालिग बच्चों की मौत की खबर सामने आई थी। इस बात की जानकारी उनके चौथे दोस्त ने परिवार और गांव वालों को दी थी, जो इस घटना में बाल-बाल अपनी जान बचा पाया था।

(स्ट्रिंगर - देबजीत देब)

ये भी पढे़ं- कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

अवैध संबंधों के शक में खूनी वारदात, सीहोर में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।