1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP की लुटेरी दुल्हन, सुहागरात में नशीला दूध पिलाकर कैश-सोना और मोबाइल लेकर हुई रफूचक्कर, कई दूल्हों को लगा चुकी चूना

MP की लुटेरी दुल्हन, सुहागरात में नशीला दूध पिलाकर कैश-सोना और मोबाइल लेकर हुई रफूचक्कर, कई दूल्हों को लगा चुकी चूना

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 22, 2024 07:44 am IST,  Updated : Dec 22, 2024 07:49 am IST

लुटेरी दुल्हन की पुलिस ने क्राइम कुंडली खोलकर रख दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दुल्हन ने इससे पहले आधा दर्जन से अधिक दूल्हों को शिकार बना चुकी है। लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 मध्य प्रदेश की लुटेरी दुल्हन- India TV Hindi
मध्य प्रदेश की लुटेरी दुल्हन Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लूटपाट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने दुल्हा को चूना लगाकर गायब होने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा मे 13 दिसंबर को इस लुटेरी दुल्हन ने पहले दुल्हा से शादी रचाई। 

कैश, सोना और मोबाइल लेकर भागी दुल्हन

इसके बाद दुल्हन ने 14 तारीख को सुहागरात को दुल्हे को दूध मे नशेली चीज मिलाकर उसे बेहोश कर 25 हजार कैश सहित दस तौला सोने के जेवरात और मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गई। इसके बाद पीड़ित दूल्हा और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार

पुलिस पीड़ित दुल्हे की शिकायत पर साईबर सेल की मदद से उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली आरोपी लुटेरी दुल्हन बिट्टू रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुल्हन को थाने में ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद उसने अपने सारे जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिए।

आधा दर्जन से अधिक दूल्हों को बना चुकी शिकार

थाना इंचार्ज सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में साजिश रचने वाले उत्तर प्रदेश कै राठ निवासी अभय प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी लुटेरी दुल्हन ने इस दुल्हे के आलावा आधा दर्जन से अधिक लोगो को लुटेरी दुल्हन बनकर ठगी का शिकार बनाया था। अब लुटेरी  दुल्हन पुलिस के शिकंजे में है।

रिपोर्ट प्रेम गुप्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।