1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Live: एमपी में सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का हुआ विस्तार, कुल 28 नेताओं ने ली शपथ

Live: एमपी में सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का हुआ विस्तार, कुल 28 नेताओं ने ली शपथ

 Written By: Amar Deep
 Updated : Jan 06, 2024 03:22 pm IST

मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो चुका है। इसके लिए भोपाल में सभी आयोजन किया गया। मोहन यादव सरकार में आज सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार।- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार। Image Source : PTI

मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो चुका है। इसके लिए भोपाल में सभी आयोजन किया गया। मोहन यादव सरकार में आज सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। बता दें कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव को कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल करने के लिए तीन बार दिल्ली का दौरा करना पड़ा। सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की और जब सभी मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए तो कल वो भोपाल लौटे।

 

mohan yadav cabinet expansion LIve

Auto Refresh
Refresh
  • 4:01 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    कुल 28 नेताओं ने ग्रहण की शपथ

    मध्यप्रदेश में कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बावजूद 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इन मंत्रियों ने ग्रहण की शपथ

    निर्मला भूरिया, चेतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। 

  • 3:56 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    गोविंद सिंह राजपूत और ऐदल सिंह ने ग्रहण की शपथ

    ऐदल सिंह कंसाना और गोविंद सिंह राजपूत ने भी ग्रहण की पद और गोपनीयता की शपथ।

  • 3:54 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह ने ग्रहण की शपथ

    करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह ने भी ग्रहण की पद और गोपनीयता की शपथ।

  • 3:53 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    विजय शाह ने ग्रहण की शपथ

    विजय शाह ने ग्रहण की पद और गोपनीयता की शपथ।

  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    राधा सिंह ने ग्रहण की शपथ

    राधा सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। वह पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की बहू हैं। राधा सिंह चितरंगी विधानसभा सीट से विधायक हैं। राधा सिंह पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    कृष्णा गौर ने ग्रहण की शपथ

    कृष्णा गौर ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। 

  • 3:48 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    नारायण सिंह पवार ने ली शपथ

    नारायण सिंह पवार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। वह मध्यप्रदेश की ब्यावर सीट से विधायक हैं। पवार ओबीसी समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

  • 3:47 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    धर्मेंद्र लोधी ने ग्रहण की शपथ

    धर्मेंद्र लोधी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वह ओबीसी समाज का बड़ी चेहरा माने जाते हैं और उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

  • 3:46 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    तुलसी सिलावट ने ग्रहण की शपथ

    तुलसी सिलावट ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। उन्हें मोहन सरकार में मंत्री बनाया गया है।

     

  • 3:45 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    संपतिया उइके ने ली मंत्री पद की शपथ

    संपतिया उइके ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वह आदिवासी समाज की बड़ी नेता हैं।

  • 3:44 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ली मंत्री पद की शपथ

    मध्य प्रदेश में भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मत्री पद की शपथ ली है।

  • 3:43 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    नागर सिंह चौहान ने ली शपथ

    नागर सिंह चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। 

  • 3:42 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    नारायण सिंह कुशवाह ने ली शपथ

    नारायण सिंह कुशवाह ने मंत्री पद की शपथ ली है। शिवराज सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं नारायण सिंह कुशवाह। 

  • 3:40 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    कैलाश विजयवर्गीय ने ली शपथ

    एमपी में बीजेपी के बड़े नेता रहे कैलाश विजयवर्गीय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। 

     

  • 3:35 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार शुरू

    आज दोपहर 3:30 बजे से मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार होना है। ऐसे में कार्यक्रम की शुरुआत भी हो चुकी है। आज मोहन यादव के मंत्रीमंडल में कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। कुल 28 मंत्री आज शपथ लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।