1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: 'फूलों का तारों का... एक हजारों में मेरी बहना है' सवा करोड़ लाड़लियों के लिए CM मोहन यादव ने गाया गाना-VIDEO

MP: 'फूलों का तारों का... एक हजारों में मेरी बहना है' सवा करोड़ लाड़लियों के लिए CM मोहन यादव ने गाया गाना-VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 02, 2024 08:23 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 09:58 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव लाड़ली बहन योजना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बहनों का आशीर्वाद लिया। साथ ही उनके लिए एक खासा गाना भी गाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गुरुवार को सतना जिले के चित्रकूट में थे। सीएम यादव 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। चित्रकूट में ही लाड़ली बहनों के लिए भी खाय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने बहनों के लिए खास गाना भी गाया। सीएम ने फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है...' गाने को गाया।

नहीं बंद होगी ये योजना- सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार रक्षाबंधन के पावन पर्व का त्योहार 'आभार सह उपहार कार्यक्रम' के तौर पर मना रहा है। लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी लेकिन ये योजना बंद नहीं होगी। 

नारी सशक्तिकरण के लिए मनाया गया संक्रांति का त्योहार

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा हमारे लिए संक्रांति का त्योहार क्या आनंद देता है। इसलिए जब मकर संक्रांति का त्योहार आया तो हमारी सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए मनाया था। दूसरा त्योहार गुड़ी पड़वा नया वर्ष हमारा गुड़ी पड़वा से होता है। इस दिन धरती रूप बदलती है। हम सब जानते हैं बसंत खिलता और आनंद आता है।

गुरु पूर्णिमा के बाद सावन का महीना 

सीएम ने कहा कि गुरु पड़वा के बाद गुरु पूर्णिमा आती है। हमारी परंपरा में गुरु की भूमिका क्या है? विश्वामित्र दशरथ से मांग कर राम को ले गए। गुरु पूर्णिमा के बाद सावन का महीना आता है। कितना अच्छा लगता है। 

राखी बंधवाने के पीछे छिपा है भाव

सीएम ने कहा कि हमारी बहनों से हम केवल राखी नहीं बंधवाते हैं। राखी के पीछे छुपा हुआ भाव है। जो बहन सच्चे अर्थों में मां-बाप के बाद अपने भाई के लिए मां-बाप की कमी की पूर्ति करने के बराबर प्रेम करती हैं।  सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुनिया में 200 देश हैं। अन्य कोई देश अपने देश को माता के रूप में नहीं मानते हैं लेकिन हम भारत माता की जय कहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।