1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में 42 IAS अफसरों और 12 कलेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

मध्य प्रदेश में 42 IAS अफसरों और 12 कलेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 28, 2025 06:36 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 06:36 am IST

सीएम मोहन यादव के आदेश पर सोमवार की देर रात 42 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अलावा 12 जिलों के कलेक्टरों को भी ट्रांसफर किया गया है। इसी कड़ी में सीएम के सचिव भरत यादव और अविनाश लवानिया का भी ट्रांसफर किया गया है।

cm mohan Yadav transferred 42 IAS officers and 12 collectors in Madhya Pradesh know who got posting - India TV Hindi
मध्य प्रदेश में 42 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान जाने वाले हैं। इस बीच उन्होंने सोमवार की देर रात बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की है। मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा बदलाव करते हुए उन्होंने 42 आईएएस अफसरों का तबादला किया। इसके अलावा 12 जिलों के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव और अविनाश लवानिया का भी ट्रांसफर किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव रहे भरत यादव को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम बनाया गया है। वहीं अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी बनाया गया है।

किसका हुआ ट्रांसफर, कहां हुई पोस्टिंग

बता दें कि इसे लेकर अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक सिबि चक्रवर्ती एम को सचिव मुख्यमंत्री तथा आयोग नगरी प्रशासन एवं विकास (अतिरिक्त प्रभार), प्रीति मैथिल को आयुक्त सहसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, वंदना विद्या को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा सत्येंद्र सिंह को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, सचिव मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग नियुक्त किया गया है।

किसे मिला कौन सा विभाग

इसके अलावा मनीष सिंह सचिव मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग, परिवहन विभाग प्रबंध संचालक राज्य सड़क परिवहन निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और भास्कर लक्ष्यकार सहयोग कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि रायसेन के जिलाधिकारी अरविंद कुमार दुबे को भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी का जिलाधिकारी, विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का जिलाधिकारी, सतीश कुमार एस को सतना का जिलाधिकारी, किशोर कुमार कन्याल को गुना का जिलाधिकारी बनाया गया है।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन, ऋषव गुप्ता को खंडवा, भव्या मित्तल को खरगोन, हर्ष सिंह को बुरहानपुर, रितु राज को देवास, अर्पित वर्मा को श्योपुर, और गुंचा सनोबर को बड़वानी का जिलाधिकारी बनाया गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।