1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कांग्रेस विधायक पर पत्नी ने लगाए रेप और मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कांग्रेस विधायक पर पत्नी ने लगाए रेप और मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 21, 2022 02:17 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 02:20 pm IST

शिकायत में कहा गया है कि सिंघार से महिला की 16 अप्रैल 2022 को भोपाल में शादी हुई थी। उसके बाद से उनका बर्ताव बदला और लगातार वे मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। आप्रकृति कृत्य किए और जान से मारने की भी धमकी दी।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार- India TV Hindi
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार Image Source : TWITTER

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर पत्नी ने दुष्कर्म, अप्राकृति कृत्य और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, विधायक सिंघार ने पत्नी पर दस करोड़ की मांग के साथ राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई, अब यह मामला धार पुलिस के पास है, क्योंकि विधायक सिंघार यहीं से आते हैं। 

जान से मारने की भी धमकी दी

महिला की शिकायत में कहा गया है कि सिंघार से उसकी 16 अप्रैल 2022 को भोपाल में शादी हुई थी। उसके बाद से उनका बर्ताव बदला और लगातार वे मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। आप्रकृति कृत्य किए और जान से मारने की भी धमकी दी। इसके साथ ही अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। धार पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत पर विधायक सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, विधायक सिंघार ने इसे साजिश करार दिया है।

'मुझे बदनाम किया जा रहा है'

सिंघार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुझे बदनाम करने के लिए और मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए षड्यंत्र कर मुझे बदनाम किया जा रहा है। पत्नी की ओर से  मुझसे दस करोड़ रुपये मांगे गए। वह पैसे नहीं देने पर मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रही है।

सिंघार ने आगे कहा, "पत्नी मुझे पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रही थी, इस वजह से मैंने भी पुलिस में 2 नवंबर को उसके खिलाफ आवेदन दिया था। इस पूरे मामले के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र कर मुझे फंसाया जा रहा है। मैं आदिवासी समाज से आता हूं, इसलिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।