मध्य प्रदेश में जहां एक ओर कोरोना पॉजिटिव तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं यहां कोरोना को मात देने वालों की रफ्तार भी काफी तेज है। राज्य में अब तक 4300 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 2100 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो इस घातक बीमारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 215 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4300 से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य पद्रेश में बुधवार सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4330 हो गई है। राज्य में बुधवार को 4 और लोगों ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब कोरोना से हुई मौतों की संख्या 233 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब 42 जिले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में अब तक 4330 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या भी 2119 पर पहुंच गई है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिला है। यहां पर अब तक 2238 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं 96 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भोपाल में 884 लोग कोरोना संक्रमित हैं और 35 लोगों की मौत हो गई है।
| जिला | कोरोना पॉजिटिव | मौत |
| इंदौर | 2238 | 96 |
| भोपाल | 884 | 35 |
| उज्जैन | 269 | 45 |
| जबलपुर | 147 | 8 |
| खरगौन | 95 | 8 |
| बड़वानी | 26 | 0 |
| शिवपुरी | 3 | 0 |
| मुरैना | 25 | 0 |
| ग्वालियर | 31 | 1 |
| छिंदवाड़ा | 5 | 1 |
| विदिशा | 13 | 0 |
| बैतूल | 1 | 0 |
| श्योपुर | 4 | 0 |
| होशंगाबाद | 37 | 3 |
| खंडवा | 80 | 8 |
| रायसेन | 65 | 3 |
| देवास | 56 | 7 |
| धार | 89 | 2 |
| सागर | 10 | 1 |
| शाजापुर | 8 | 1 |
| रतलाम | 28 | 0 |
| मंदसौर | 56 | 4 |
| सतना | 7 | 1 |
| टीकमगढ़ | 3 | 0 |
| आगर मालवा | 13 | 1 |
| अलीराजपुर | 3 | 0 |
| डिंडोरी | 2 | 0 |
| बुरहानपुर | 60 | 6 |
| शहडोल | 3 | 0 |
| हरदा | 3 | 0 |
| रीवा | 3 | 0 |
| अनूपपुर | 3 | 0 |
| अशोकनगर | 2 | 1 |
| पन्ना | 1 | 0 |
| नीमच | 38 | 0 |
| झाबुआ | 2 | 0 |
| सीहोर | 4 | 1 |
| गुना | 1 | 0 |
| भिंड | 9 | 0 |
| मंडला | 1 | 0 |
| सिवनी | 1 | 0 |
| सीधी | 1 | 0 |
राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी। जैन ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 106 तक पहुंच गई। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।'' स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों से प्राप्त विवरण के अनुसार ये 20 मौत अप्रैल और मई के दौरान हुईं और कोविड-19 के मौत संबंधी मामलों के लिए गठित समिति ने इसका ऑडिट किया। जैन ने कहा, ''सामने आए 20 मौतों के मामले अस्पतालों की ओर से भेजे गए मौत के विवरण पर आधारित हैं।''
संपादक की पसंद