1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Covonavirus: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 3000 के करीब, दो तिहाई मामले सिर्फ इंदौर और भोपाल से

Covonavirus: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 3000 के करीब, दो तिहाई मामले सिर्फ इंदौर और भोपाल से

 Published : May 05, 2020 09:14 am IST,  Updated : May 05, 2020 09:16 am IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3000 के करीब पहुंच गई है।

Coronavirus cases in Madhya Pradesh- India TV Hindi
Coronavirus cases in Madhya Pradesh

 राज्य में अब तक सामने आए करीब दो तिहाई मामले सिर्फ इंदौर और भोपाल जिलों से सामने आए हैं। सोमवार को राज्य में 11 और लोगों की मौत इस घातक बीमारी के चलते हो गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 168 पहुंच गया। इसमें से 79 मौतें सिर्फ इंदौर जिले में हुई है। अच्छी बात यह है कि राज्य में 962 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश के 35 जिले अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस के 105 सामने आए हैं। जिसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2985 पहुंच चुकी है। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित शहर इंदौर है जहां 1654 लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं वहीं 79 की मौत हो चुकी है। भोपाल में 563 लोग संक्रमित हैं और 16 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 1654  79
भोपाल 563 16
उज्जैन  166  35
जबलपुर  98 1
खरगौन 77 7
बड़वानी  26 0
शिवपुरी 2 0
मुरैना 17 0
ग्वालियर 5 0
छिंदवाड़ा 5 1
विदिशा 13 0
बैतूल  1 0
श्योपुर  4 0
होशंगाबाद  36 4
खंडवा  47  
रायसेन  5 2
देवास  26 7
धार  55 1
सागर  5 0
शाजापुर  7 1
रतलाम  16 0
मंदसौर  36 3
सतना  1 0
टीकमगढ़  2 0
आगर मालवा  12 1
अलीराजपुर  3 0
डिंडोरी 1 0
बुरहानपुर  34 3
शहडोल  3 0
हरदा  3 0
रीवा  2 0
अनूपपुर  2 0
अशोकनगर 1  
पन्ना 1 0
निवाड़ी  1 0
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।