1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 1442 नए मामले, 22 की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 1442 नए मामले, 22 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 11:49 pm IST

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1442 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 60,875 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1442 नए मामले सामने आए। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भोपाल: मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1442 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 60,875 तक पहुंच गई। रिपोट्स के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 22 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। नई मौतों को जोड़कर राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1,345 हो गई है।

‘सबसे ज्यादा नई मौतें इंदौर और भोपाल में’

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर व भोपाल में 5-5, ग्वालियर में 3, जबलपुर में 2, तथा उज्जैन, सागर, देवास, दतिया, दमोह, छतरपुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 384 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 275, उज्जैन में 80, सागर में 50, जबलपुर में 76, ग्वालियर में 45, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

‘अब तक कुल 46,413 मरीज हुए स्वस्थ’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा 226 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 175, ग्वालियर में 168, जबलपुर में 126, खरगोन में 49, शिवपुरी में 47, दतिया में 38, विदिशा में 36, शहडोल में 31 एवं अलीराजपुर में 30 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 60,875 संक्रमितों में से अब तक 46,413 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 13,117 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1017 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,974 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।