जयपुर: राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 1407 नये संक्रमित मिलने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 78,777 हो गयी है जिनमें से 14,776 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं संक्रमण से 13 और मौत हुईं जिन्हें मिला कर राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1030 हो गई है।
Related Stories
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों की मौत हुई जिनमें जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो दो, अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, उदयपुर तथा सिरोही में एक एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1030 हो गई है।
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 271 हो गयी है। वहीं शनिवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 1407 नये संक्रमित मिले। इनमें से जयपुर में 240, कोटा में 200, जोधपुर में 158 व जयपुर में 154 नये रोगी शामिल हैं।