1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 185 नए मामले, 6 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 185 नए मामले, 6 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2021 10:31 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 10:31 pm IST

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,54,270 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,54,270 तक पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 6 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,799 हो गई है। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा नए मामले राजधानी भोपाल से सामने आए हैं, जबकि इंदौर में 20 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं।

‘इंदौर में अब तक कुल 924 लोगों की मौत’

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, बड़वानी, दमोह एवं बैतूल में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया, ‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक 924 मौतें इंदौर में हुई हैं। इसके बाद भोपाल में वायरस ने 607 लोगों की जान ली है। वहीं, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 251 एवं ग्वालियर में 224 लोगों की मौत हुई हैं। वायरस के संक्रमण से होने वाली बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

‘भोपाल से सामने आए 60 नए मामले’
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 60 नए मामले सूबे की राजधानी भोपाल से सामने आए। उन्होंने बताया कि इंदौर में भी 21 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा कि सूबे में कुल 2,54,270 संक्रमितों में से अब तक 2,47,418 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि वायरस से संक्रमित 3,053 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 345 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।